Chakradharpur News: गोइलकेरा में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि का आयोजन
हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
Chakradharpur News: गोइलकेरा के सुभाष चौक में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। पूर्व मंत्री बड़कुवर गागराई ने महादेवशाल मंदिर में पूजा की और कितापी गांव में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।

Chakradharpur News: गोईलकेरा, संवाददाता गोइलकेरा प्रखंड के सुभाष चौक में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें शत-शत नमन किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री बड़कुवर गागराई, प्रखंड अध्यक्ष हरिचरण बांहदा, सोतो घोष सहित बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकत्र्ता मौजूद थे। वहीं इस दौरान पूर्व मंत्री बड़कुबर गागराई ने महादेवशाल मंदिर में पूजा अर्चना की और कितापी गांव में ग्रामीणों के संग बैठक कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी।


