शहीद लखीन्द्र मुंडा को पुलिस एवं परिजनों ने दी श्रद्धांजलि
चक्रधरपुर प्रखंड के हायोहातु पंचायत के झरझरा टोयबो में रविवार को वीर शहीद लखीन्द्र मुंडा को पुलिस, परिजनों एवं ग्रामीणों ने श्रद्धांजलि दिया। बतातें च

चक्रधरपुर। चक्रधरपुर प्रखंड की हायोहातु पंचायत के झरझरा टोयबो में रविवार को वीर शहीद लखीन्द्र मुंडा को पुलिस, परिजनों एवं ग्रामीणों ने श्रद्धांजलि दी। बतातें चलें कि 31 मई 2020 को कराईकेला थाना क्षेत्र के जोनुवा बोदरा टोला में माओवादियों के हमले में लखीन्द्र मुंडा शहीद हो गए थे। रविवार को टोकलो थाना प्रभारी अंकित कुमार दलबल के साथ टोयबो पहुंचे। वे परिजनों के साथ लंबे समय तक रहे। इस दौरान ग्रामीणों ने उग्रवाद मुक्त क्षेत्र बनाने का संकल्प लिया। मौके पर मुखिया रघुनाथ गुंदुवा के अलावा शहीद लखीन्द्र मुंडा के परिजन एवं काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


