भाजपा कराईकेला मंडल द्वारा बनमली मंडल को दी गई श्रद्धांजलि

हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
Follow us on Google News
share

चक्रधरपुर के कराईकेला बुनियादी विद्यालय में पूर्व मुखिया बनमाली मंडल को श्रद्धांजलि दी गई। भाजपा कराईकेला मंडल ने सभा का आयोजन किया, जिसमें अशोक सारंगी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मंडल का सामाजिक और सांस्कृतिक योगदान सदैव याद किया जाएगा।

भाजपा कराईकेला मंडल द्वारा बनमली मंडल को दी गई श्रद्धांजलि

चक्रधरपुर । कराईकेला बुनियादी विद्यालय में शुक्रवार को पूर्व मुखिया, समाजसेवी एवं ओड़िया भाषा-संस्कृति के सजग प्रहरी स्वर्गीय बनमाली मंडल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। भारतीय जनता पार्टी कराईकेला मंडल द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक सारंगी शामिल होकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया तथा दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मौके पर अशोक सारंगी ने कहा कि स्वर्गीय बनमाली मंडल का सामाजिक एवं सांस्कृतिक योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। समाज के प्रति उनकी सेवा और समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बना रहेगा।

मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।