भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर किया श्रद्धासुमन अर्पित

हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
Follow us on Google News
share

चक्रधरपुर में आदिवासी मित्र मंडल ने भगवान बिरसा मुंडा का शहादत दिवस मनाया। इस अवसर पर सामाजिक संगठनों और ग्रामीणों ने उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। विजय सिंह सामाड ने उनके साहस और नेतृत्व की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा के सिद्धांतों पर चलकर ही सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है।

भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर किया श्रद्धासुमन अर्पित

चक्रधरपुर। आदिवासी मित्र मंडल पोटका चक्रधरपुर कमेटी द्वारा मंगलवार को भगवान बिरसा मुंडा का शहादत दिवस का आयोजन किया गया। मौके पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

भगवान बिरसा मुंडा का साहस

मौके पर विजय सिंह सामाड ने आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मात्र 25 वर्ष की अल्पायु में भगवान बिरसा मुंडा ने जिस वीरता, अदम्य साहस और कुशल नेतृत्व का परिचय दिया, वह इतिहास में अद्वितीय है। उन्होंने न केवल जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए अंग्रेजों और शोषकों के खिलाफ हथियार उठाए, बल्कि समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर कर एक सशक्त और स्वाभिमानी समाज के निर्माण का मार्ग भी प्रशस्त किया।

सच्ची श्रद्धांजलि

भगवान बिरसा मुंडा जी को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हम उनके बताए सिद्धांतों पर चलेंगे और अपनी जल, जंगल, जमीन तथा समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए एकजुट होकर प्रयास करेंगे। पुण्यतिथि के अवसर पर चक्रधरपुर प्रखंड और आसपास के ग्रामीण इलाकों में कई सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान मित्र मंडल में भगवान बिरसा मुंडा अमर रहे और धरती आबा जिंदाबाद के नारों से गुंजायमान रहा।

उपस्थित लोग

मौके पर आदिवासी मित्र मंडल सचिव सुखराज सुरीन, कोषाध्यक्ष देवानंद मुर्मू, सह सचिव विजय सिंह सामाड, सलाकर समिति अध्यक्ष कालिया जामुदा, वार्ड पार्षद रवि बांकिरा, योगेन्द्र मुण्डारी, इन्द्रजीत सामाड, सोनाराम लोवादा, महावीर बोदरा, अनिल सामाड,पूर्ण चंद्र जामुदा, कुंवर सिंह कोड़ा,सतीश चन्द्र कोया आदि उपस्थित थे।

सामान्य प्रश्न

भगवान बिरसा मुंडा का शहादत दिवस कब मनाया गया?
भगवान बिरसा मुंडा का शहादत दिवस मंगलवार को मनाया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।