बीरमित्रापुर के पूर्व विधायक सह आदिवासी नेता जार्ज तिर्की का निधन

Sep 21, 2025 04:33 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share Share
Follow Us on

राउरकेला के पूर्व विधायक और आदिवासी नेता जार्ज तिर्की का निधन शुक्रवार देर रात भुवनेश्वर के ओपोलो अस्पताल में हुआ। उन्होंने चार बार बीरमित्रापुर विधानसभा सीट से विधायक के रूप में सेवा की। उनके निधन की...

बीरमित्रापुर के पूर्व विधायक सह आदिवासी नेता जार्ज तिर्की का निधन

राउरकेला। बीरमित्रापुर के पूर्व विधायक सह आदिवासी नेता जार्ज तिर्की का शुक्रवार देर रात करीब 1.45 बजे भुवनेश्वर के ओपोलो अस्पताल में निधन हो गया। जार्ज तिर्की बीरमित्रापुर विधानसभा सीट पर चार बार विधायक चुने गए थे। जार्ज तिर्की झामुमो सुप्रीमो दिशोम गुरु शिबू सोरेन के काफी करीबी माने जाते थे और झामुमो का ओडिशा में संगठन विस्तार में उनका काफी योगदान रहा है। जार्ज तिर्की झामुमो के टिकट पर बीरमित्रापुर विधानसभा सीट पर दो बार विधायक बने और दो बार समता क्रांति दल (निर्दलीय) से बीरमित्रापुर के विधायक बने। इसके बाद वे कांग्रेस शामिल हो गए और बाद में बीजद शामिल हो गए।

जार्ज तिर्की के पुत्र रोहित जोसेफ तिर्की वर्तमान में बीजद से बीरमित्रापुर के विधायक हैं। जार्ज तिर्की के निधन की सूचना मिलते ही पूर्व केन्द्रीय मंत्री दिलीप राय ओपोलो अस्पताल पहुंचे और रोहित जोसेफ तिर्की को ढांढस बंधाया। शनिवार देर शाम उनका पार्थिव शरीर राउरकेला के सेक्टर-8 स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। रविवार सुबह सेक्टर आठ से शव यात्रा निकाली जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsChakradharpur NewsTribal Leader George Tirkey Dies at 1 45 AM in Bhubaneswar Hospital
;;;