ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चक्रधरपुरजनजातीय लोकनृत्य प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत

जनजातीय लोकनृत्य प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत

लट्टू उरांव कल्याण समिति बनमालीपुर के सौजन्य से श्री श्री दुर्गा पूजा समिति बनमालीपुर की ओर से तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम के पहले दिन डांस और...

जनजातीय लोकनृत्य प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत
हिन्दुस्तान टीम,चक्रधरपुरTue, 04 Oct 2022 02:40 AM
ऐप पर पढ़ें

चक्रधरपुर, संवाददाता। लट्टू उरांव कल्याण समिति बनमालीपुर के सौजन्य से श्री श्री दुर्गा पूजा समिति बनमालीपुर की ओर से तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम के पहले दिन डांस और जनजातीय लोक नृत्य प्रतियोगिता संपन्न हुआ। इसके पहले दिन विधिवत लट्टू उरांव कल्याण समिति के संरक्षक विधायक सुखराम उरांव, लट्टू उरांव कल्याण समिति की सचिव नवमी उरांव एवं चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में पूजा अर्चना और द्वीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में ग्रुप डांस और सोलो डांस में भाग लेने के लिए दिल्ली, पश्चिव बंगाल, ओडिसा सहित राज्य के कोने कोने से प्रतिभागी पहुंचे थे।

जबकि जनजातीय लोक नृत्य में जिला के चाईबासा, जगनाथपुर, बंदगांव, चक्रधरपुर के नृत्य मंडलियों ने भाग लिया। आयोजन समिति ने प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए प्रतिष्ठित और जाने माने जजों को बुलाया था, जिसमें डांस इंडिया डांस जैसे रियलिटी शो में भाग लेने वाले रोहित राज भी दुर्गापुर बंगाल पहुंचे थे। वहीं जनजातीय लोक नृत्य में प्रेम मुंडरी, दामोदर सिंह हांसदा और लक्ष्मण बराह ने जज किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता काफी रोचक रहा वहीं दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया। आयोजन समिति के संरक्षक सह विधायक सुखराम उरांव जी ने जजों द्वारा नामित प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा करते हुऐ कहा कि बनमालीपुर एक छोटा सा गांव है और इस छोटे से गांव में इतने बड़े बड़े कलाकारों ने आकर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता को सफल बनाया है। उन्होंने सभी कलाकारों को शुभकामनाएं दी और कहा कि आने वाले समय में और बेहतर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

जनजातीय लोकनृत्य के विजेता

प्रथम पुरस्कार : 27 अंक हिसिर बाड़ाम बढ़ाया लेता शोभा दो लेलोवा, तरम्बा।

द्वितीय पुरस्कार : 25 अंक हो ट्रेडिशनल डांस ग्रुप हरिगुटु, चाईबासा।

द्वितीय पुरस्कार : 25 अंक कुडुख खोड़ा चक्रधरपुर।

द्वितीय पुरस्कार : 25 अंक एकेलन तन मसकल टीम कमरहातु, चाईबासा।

द्वितीय पुरस्कार : 25 अंकआदिवासी लोक नृत्य मंडली लुम्बाई, बन्दगांव।

ग्रुप डांस प्रतियोगिता :

प्रथम पुरस्कार : सुनिया क्रू दिल्ली

द्वितीय पुरस्कार : टीम वन राउरकेला, उड़ीसा

तृतीय पुरस्कार : न्यू जेनरेशन दिल्ली

सोलो एवं डुएट डांस प्रतियोगिता :

-प्रथम पुरस्कार : रो-रो ब्रदर्स जमशेदपुर

द्वितीय पुरस्कार : गौतम पाठक दिल्ली

तृतीय पुरस्कार : भरत थापा दिल्ली

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें