आदिवासी हो महासभा द्वारा सोनुवा में आयोजित किया जायेगा जोमसुईम कार्यक्रम

आदिवासी हो महासभा द्वारा सोनुवा में आयोजित किया जायेगा जोमसुईम कार्यक्रम

संक्षेप:

सोनुवा के आसनतलिया मैदान में आदिवासी हो महासभा द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें हजारों लोगों ने भाग लिया। केंद्रीय उपाध्यक्ष नरेश देवगम ने संस्कृति के संरक्षण की अपील की। प्रबुद्ध लोगों ने नशापान से रोकने और आत्मनिर्भरता पर जोर दिया। कार्यक्रम में सामूहिक नृत्य और सम्मान भी दिया गया।

Dec 15, 2025 02:22 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share

सोनुवा, संवाददाता आदिवासी हो महासभा द्वारा सोनुवा के आसनतलिया मैदान में जोमसुईम सह सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सोनुआ, गोईलकेरा, गुदड़ी समेत अन्य क्षेत्र के आदिवासी हो समाज के हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। मौके पर आदिवासी हो समाज के केंद्रीय उपाध्यक्ष नरेश देवगम ने समारोह को संबोधित करते हुए समाज के लोगों को अपने भाषा और संस्कृति के संरक्षण का अपील किया। समाज के अन्य प्रबुद्ध लोगों ने भी समारोह को संबोधित करते हुए लोगों को अपने घर के बच्चों और युवकों को नशापान से रोकने की अपील किया। इसके साथ ही समाज के युवकों आत्मनिर्भर बनकर अपने क्षेत्र में रोजगार सृजन करने और पलायन से बचने का भी अपील किया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मौके पर समाज के प्रबुद्ध लोगों को सम्मानित किया गया। समाज के युवाओं ने अकड़ा में सामूहिक पारंपरिक नृत्य किया। कार्यक्रम के मौके पर क्षेत्र के ग्रामीण मुंडा, मानकी और डाकूवा देहरि को शॉल देकर सम्मानित किया। मौके पर प्रखंड प्रमुख नंदनी सोय, गोइलकेरा कायदा पंचायत की मुखिया सोमवारी बेहंदा, हो समाज महासभा गोइलकेरा अध्यक्ष पातोर जोंकों, मानकी मदन मोहन सुंडी, मानकी फुलचंद हेंब्रम, मानकी जयपाल सिंह जोंकों, सचिव कर्म सिंह वानरा, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण साम्मड, प्रखंड अध्यक्ष जोटो सुरीन, चंपई चंद्र शेखर डांगिल, दौराई हंसदा, आदिवासी कला संस्कृतिक भवन के सदस्य एवं तूरतुंग शिक्षक उपस्थित थे।