टीकाराम मीणा होंगे चक्रधरपुर के नए सिनियर डीएफएम

Mar 07, 2026 05:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share

दक्षिण पूर्व रेलवे के वित विभाग में कई अधिकारियों का तबादला किया गया है। आद्रा रेल मंडल के सिनियर डीएफएम टीकाराम मीणा को चक्रधरपुर में नियुक्त किया गया है। वहीं, खड़गपुर के सिनियर डीएफएम प्रवीण कुमार को आद्रा भेजा गया है। अन्य कई महत्वपूर्ण पदों पर भी तबादले हुए हैं।

टीकाराम मीणा होंगे चक्रधरपुर के नए सिनियर डीएफएम

चक्रधरपुर । दक्षिण पूर्व रेलवे के विभिन्न मंडल के वित विभाग के अधिकारी स्तर पर दबादला किया गया है। आद्रा रेल मंडल के सिनियर डीएफएम टीकाराम मीणा का तबादला चक्रधरपुर के सिनियर डीएफएम हमेंत मधुर के स्थान पर किया गया है। खड़गपुर के सिनियर डीएफएम प्रवीण कुमार का तबादला आद्रा रेल मंडल के सिनियर डीएफएम के तौर पर किया गया है। वे टीकाराम मीणा के स्थान पर पदस्थापित किए गए हैं। चक्रधरपुर के सिनियर डीएफएम हेमंत मधुर का तबादला खड़गपुर के सिनियर डीएफएम के तौर पर किया गया है। उन्हें खड़गपुर के सिनियर डीएफएम प्रवीण कुमार के जगह पदस्थापित किया गया है।

गार्डनरीच के डिप्टी एफए एंड सीएओ बुक्स एंड बजट (उप वितीय सलाहकार और मुख्य लेखा अधिकारी) नीरज कुमार सिंह का तबादला डिप्टी एफए एंड सीएओ ट्राफिक एंड स्टेटिक्स गार्डनरिच के तौर पर किया गया है। गार्डनरिच के डिप्टी एफए एंड सीएओ बुक्स एंड बजट एस के स्वाईं का तबादला डिप्टी एफए एंड सीएओ एफ एंड बी गार्डनरिच के तौर पर किया गया है। वहीं गार्डनरिच के सिनियर एफए/टी/कोर्डिनेशन शंकर दुबे का तबादला सिनियर एएफए(फिनांस) गार्डनरिच के तौर पर किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।