Hindi NewsJharkhand NewsChakradharpur NewsTrain Stop Restorations in Chakradharpur Joy for Local Workers and Residents
बंडामुंडा स्टेशन पर कई ट्रेनों के ठहराव देने की मांग

बंडामुंडा स्टेशन पर कई ट्रेनों के ठहराव देने की मांग

संक्षेप:

चक्रधरपुर रेल मंडल के कई स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव की बहाली पर तृणमूल कांग्रेस के नेता जहांगीहर हक ने खुशी जताई। उन्होंने बंडामुंडा स्टेशन पर पूर्व में रुकने वाली ट्रेनों की वापसी की मांग की, जिससे...

Sep 04, 2025 05:35 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share Share
Follow Us on

चक्रधरपुर। दक्षिम पूर्व रेलवे मेंस तृणमूल कांग्रेस के केन्द्रीय संयुक्त महासचिव सह चक्रधरपुर रेल मंडल संयोजक जहांगीहर हक ने चक्रधरपुर रेल मंडल के कलुंगा, गढपोस, सागरा, सोनाखान, बिसरा, जराईकेला, भालुललात, पोसैता, लोटापहाड़ सहित कई स्टेशन पर पुन: कई ट्रेनों का ठहराव देने पर खुशी जाहिर की है और उन्होंने इसके लिए रेल मंत्रालय का अभार जताया है। साथ ही कहा कि चक्रधरपुर रेल मंडल के बंडामुंडा रेलवे स्टेशन जहां बड़ी तादाद में रेलकर्मी काम करते हैं वहां कोरोना महामारी से पहले कई ट्रेनों का ठहराव दिया गया था। लेकिन कोरोना महामारी के बाद पुन: ट्रेनों का परिचालन शुरू होने के बाद उक्त ट्रेनों का स्टॉपेज विड्राल कर दिया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस कारण रेलकर्मियों के साथ स्थानीय लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बंडामुंडा रेलवे स्टेशन पर पूर्व में रुकने वाली सभी ट्रेनें इस्पात एक्सप्रेस (अप), साउथ बिहार एक्सप्रेस अप डाउन, उत्कल एक्सप्रेस अप डाउन, शीलामार कुर्ला अप डाउन, टाटा एर्नाकुलम, हावड़ा जगदलपुर सहित कई ट्रेनों का ठहराव देने की मांग की है।