आद्रा रेल मंडल में विकास कार्य को 18 तक रद्द रहेंगी 5 जोड़ी मेमू ट्रेनें
आद्रा रेल मंडल में विकास कार्य के कारण 13 से 18 जनवरी तक लाईन ब्लॉक रहेगा। इसके चलते 5 जोड़ी मेमू ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि अन्य ट्रेनें शॉट टर्मिनेट होकर चलेंगी। टाटानगर हटिया एक्सप्रेस भी परिवर्तित मार्ग से चलेगी। यात्रियों को यात्रा में कठिनाई का सामना करना पड़ेगा।
चक्रधरपुर, संवाददाता। आद्रा रेल मंडल में विकास कार्य को लेकर 13 जनवरी से 18 जनवरी तक लाईन ब्लॉक लिया जाएगा जिसके चलते आद्रा व चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर चलने वाली 5 जोड़ी मेमू ट्रेनें विभिन्न तिथियों में रद्द रहेगी, वहीं इसके कारण पांच जोड़ी ट्रेनें 18 जनवरी तक शार्ट टर्मिनेट और ओरिजिनेट होकर चलेगी। उसी प्रकार टाटानगर हटिया एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग से होकर चलेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार रद्द रहने वाली ट्रेनों में आसनसोल आद्रा आसनसोल मेमू 13, 14 और 16 जनवरी को, आद्रा बराभूम आद्रा मेमू, 15 और 18 जनवरी, आद्रा भागा आद्रा मेमू 18 जनवरी आद्रा आसनसोल आद्रा मेमू 12 और 15 जनवरी तथा टाटानगर आसनसोल मेमू 13 जनवरी को रद्द रहेगी।
शॉट टर्मिनेट और ओरिजिनेट होकर चलगी ये ट्रेनें : झारग्राम धनबाद झारग्राम एक्सप्रेस 12 एवं 14 जनवरी से 16 और 18 जनवरी तक बोकारो स्टील सिटी तक ही जाएगी और बोकारो स्टील सिटी से ही वापस रवाना होगी। बर्द्धमान हटिया बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस 12, 14 और 18 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो तक ही जाएगी और वहीं से वापस रवाना होगी। आसनसोल बराभूम आसनसोल मेमू 13 जनवरी को आद्रा तक ही जाएगी और आद्रा से ही वापस रवाना होगी। आसनसोल पुरुलिया आसनसोल मेमू 12, 13 , 15 और 18 जनवरी को आद्रा तक ही जाएगी और आद्रा से ही वापस रवाना होगी। वहीं आसनसोल टाटानगर आसनसोल मेमू,17 जनवरी को आद्रा से शार्ट टर्मिनेट और ओरिजिनेट होकर चलेगी। परिवर्तित मार्ग से चलेगी टाटानगर हटिया एक्सप्रेस : आद्रा रेल मंडल में विकास कार्य को लेकर टाटानगर हटिया टाटानगर एक्सप्रेस 14 से 17 जनवरी तक परिवर्तित मार्ग चांडिल गुंडा बिहार मुरी होकर चलेगी। लाईन ब्लॉक को लेकर आगामी एक सप्ताह आद्रा मंडल में यात्रियों के लिए रेल यात्रा मुश्लिक भरा होगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




