परिवर्तित मार्ग से चलेगी शालीमार सिंकदराबाद और चल्र्लापाल्ली शालीमार चल्लापल्ली एक्सप्रेस
चक्रधरपुर रेल मंडल में विकास कार्य के कारण कई ट्रेनों के मार्ग और समय में परिवर्तन किया गया है। शालीमार चर्लाप्ल्ली एक्सप्रेस, पूणे हावड़ा एक्सप्रेस और मुंबई हावड़ा एक्सप्रेस को नए मार्गों पर चलाया...

चक्रधरपुर। दक्षिण मध्य रेलवे में विकास कार्य को लेकर ट्रेन नंबर 18045 शालीमार चर्लाप्ल्ली एक्सप्रेस 16, 17 अक्टूबर परिवर्तित मार्ग विजयवाड़ा गुंटूर पगडीपल्ली से होकर चलेगी। वहीं ट्रेन नंबर चल्र्लापल्ली शालीमार एक्सप्रेस 17 और 18 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग पगड़ीपल्ली गुंटूर विजयवाड़ा होकर एवं ट्रेन नंबर 22849 शालीमार सिकंदराबाद एक्सप्रेस 15 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग विजयवाड़ा गुंटूर पगड़ीपल्ली होकर सिकंदराबाद जाएगी। चक्रधरपुर रेल मंडल में विकास कार्य को री शिडयुल होकर चलेगी ये ट्रेनें चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के झारसुगुड़ा में विकास कार्य को लेकर ट्रेन नंबर 12221 पूणे हावड़ा एक्सप्रेस 1 सितंबर को पूणे से अपने निर्धारित समय 15.15 बजे खुलने के बजाय 20.30 बजे खुलेगी।
वहीं ट्रेन नंबर 12221 पूणे हावड़ा एक्सप्रेस 8 सिंतबर को पुणे से अपने निर्धारित समय 15.15 बजे खुलने के बजाय 20.30 बजे खुलेगी। वहीं ट्रेन नंबर 12261 मुंबई हावड़ा एक्सप्रेस 9 सितंबर को हावड़ा से अपने निर्धारित समय 17.15 बजे खुलने के बजाय 00.20 बजे खुलेगी। इन ट्रेनों के री शिड्युल होकर चलने के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




