Hindi NewsJharkhand NewsChakradharpur NewsTrain Disruptions After Major Freight Train Accident Near Chandil
चांडिल में मालगाड़ी हादसे के कारण चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द रही,परिवर्तित मार्ग से चली दर्जनों एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें

चांडिल में मालगाड़ी हादसे के कारण चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द रही,परिवर्तित मार्ग से चली दर्जनों एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें

संक्षेप:

चक्रधरपुर। आद्रा रेल मंडल के चांडिल के पास शनिवार तड़के हुए भीषण मालगाड़ी हादसे के कारण चक्रधरपुर, आद्रा और खगड़पुर रेल मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द रही और कुछ को परिवर्तित मार्ग से चलाया गया।...

Sat, 9 Aug 2025 03:41 PMNewswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share Share
Follow Us on

चक्रधरपुर। आद्रा रेल मंडल के चांडिल के पास शनिवार तड़के हुए भीषण मालगाड़ी हादसे के कारण चक्रधरपुर,आद्रा और खगड़पुर रेल मंडल रेल मंडल से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द रही एवं कई ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है। मालगाड़ी हादसे के कारण चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर चलने वाली चक्रधरपुर गोमो चक्रधरपुर मेमू, झारग्राम पुरुलिया झारग्राम, टाटा पटना वंदे भारत एक्सप्रेस, टाटा बक्सर एक्सप्रेस, आद्रा टाटा आद्रा मेमू, टाटा हटिया मेमू, टाटा आसनसोल मेमू आज रद्द रही। बदले मार्ग से चली ये ट्रेनें आनंद बिहार टर्मिनल भुवनेश्वर एक्सप्रेस 8 अगस्त को बिरामडीह रेलवे स्टेशन में साढ़े तीन घंटे तक रुकी रही।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

हावड़ा हटिया एक्सप्रेस चांडिल साइडिंग में रोकी गई। शालीमार मुंबई आद्रा से परिवर्तित मार्ग भोजूडीह, बोकारो स्टील सिटी मुरी हटिया राउरकेला होकर चलाई गई। कटिहार टाटा एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे तक जयचंडी पहाड़ में रुकी रही एवं इसे परिवर्तित मार्ग आद्रा मेदिनीपुर टाटानगर होकर चली। पुरी नई दिल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग हिजली मेदिनीपुर आद्रा भोजूडीह गोमो होकर चली।के इस प्रकार इस हादसे के कारण कई ट्रेनें विभिन्न रेलवे स्टेशनों में कई रुकी रही।