
चक्रधरपुर रेलमंडल में तकनीकि समस्या को लेकर 24 से 27 तक रद्द रहेगी 17 जोड़ी पैंसेंजर और मेमू ट्रेनें
चक्रधरपुर रेल मंडल में 25, 26 और 27 नवंबर को तकनीकी कारणों से कई ट्रेनें रद्द रहेंगी। यात्रियों को इन तीन दिनों में यात्रा में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। विभिन्न ट्रेनें जैसे राउरकेला टाटा मेमू, टाटा बादामपहाड़ा टाटा मेमू, और झारसुगुड़ा संबलपुर झारसुगुड़ा मेमू रद्द की गई हैं।
चक्रधरपुर।चक्रधरपुर रेल मंडल में अपरिहार्य तकनीकि कारणों को लेकर 25,26 और 27 नवंबर को मंडल से होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द रहेगी। ये तीन दिन चक्रधरपुर रेल मंडल में यात्री करने वाले यात्रियों के लिए मुश्किल भरा सफर साबित होगा। रेलवे के प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 68044/68043 राउरकेला टाटा मेमू, ट्रेन नंबर 68133/68134 टाटा बादामपहाड़ा टाटा मेमू 25, 26 और 27 नंवबर को रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 68135/68136 टाटा बादामपहाड़ टाटा मेमू 25 और 26 नवंबर को, ट्रेन नंबर 68129/68130 टाटा बादामपहाड़ टाटा मेमू 25,26 और 27 नवंबर, ट्रेन नंबर 68003/68004 टाटा गुवा टाटा मेमू 25 और 26 नवंबर ट्रेन नंबर 68025/68026 चक्र धरपुर राउरकेला चक्रधरपुर मेमू 25,26 और 27 नवंबर ट्रेन नंबर 68029/68030 राउरकेला झारसुगुड़ा राउरकेला मेमू 25, 26 और 27 नंवबर को रद्द रहेगी।
झारसुगुड़ा संबलपुर झारसुगुड़ा मेमू भी रद्द रहेगी ट्रेन नंबर 68033/68034 झारसुगुड़ा संबलपुर झारसुगुड़ा मेमू 25, 26 और 27 नवंबर को रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 68125/68026 टाटा बड़बिल टाटा मेमू , ट्रेन नंबर 68085/68086 टाटा बरकाखाना टाटा मेमू 25 , 26 और 27 नवंबर को रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 68127/68128 टाटा चाकुलिया टाटा मेमू, 26 और 27 नवंबर को रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 68137 टाटा चाईबासा टाटा मेमू 24, 25 और 26 नवंबर को रद्द रहेगी वहीं ट्रेन नंबर 68138 चाईबासा टाटा मेमू 25 , 26 और 27 नंवबर को रद्द रहेगी।रद्द रहेगी बीरमित्रपुर बरसुंवा बीरमित्रपुर पैंसेजर और हटिया टाटा हटिया मेमू तकनीकि खामियों को लेकर ट्रेन नंबर 58151/58152 बीरमित्रपुर बरसुंवा पैंसेजर 25, 26 और 27 नवंबर को रद्द रहेगी वहीं ट्रेन नंबर 58659 हटिया राउरकेला पैंसेजर 26 और 27 नवंबर ट्रेन नंबर 58660 राउरकेला हटिया पैसेंजरे26 और 27 नवंबर तथा ट्रेन नंबर 68035 तथा ट्रेन नंबर 68036 हटिया टाटा मेमू 25 और 26 नवंबर एवं ट्रेन नंबर 68023/68024 झारग्राम पुरुलिया झारग्राम मेमू 25, 26 और 27 नवंबर को रद्द रहेगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




