आद्रा रेल मंडल में विकास कार्य को लेकर 7 से 12 अप्रैल तक रद्द रहेंगी ट्रेनें

Apr 05, 2026 10:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share

चक्रधरपुर, संवाददाता। आद्रा रेल मंडल में विकास कार्य के कारण कई ट्रेनें रद्द रहेंगी। ट्रेन नंबर 68090/68089, 68079/68080, 68077/68078 और 68061/68062 7 से 12 अप्रैल के बीच रद्द रहेंगी। ट्रेन नंबर 18601 का मार्ग परिवर्तित किया जाएगा। यात्रियों को इससे परेशानी होगी।

आद्रा रेल मंडल में विकास कार्य को लेकर 7 से 12 अप्रैल तक रद्द रहेंगी ट्रेनें

चक्रधरपुर,संवाददाता। आद्रा रेल मंडल में विकास कार्य को लेकर मंडल से होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द रहेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर-68090/68089 आद्रा मेदिनीपुर आद्रा मेमू , ट्रेन नंबर 68079/68080 भोजूडीह चंद्रपुरा भोजूडीह मेमू 7, 10 और 12 अप्रैल को रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 68077/68078 आद्रा भागा आद्रा मेमू 12 अप्रैल को रद्द रहेगी। वहीं ट्रेन नंबर 68061/68062 आद्रा आसनसोल आद्रा मेमू 6, 9 और 11 अप्रैल को रद्द रहेगी। परिवर्तित मार्ग से चलेगी ये ट्रेनें : ट्रेन नंबर 18601 टाटानगर हटिया एक्सप्रेस 7, 8 और 11 अप्रैल को परिवर्तित मार्ग चांडिल गुंडा बिहार मुरी होकर चलेगी। इन ट्रेनों के रद्द रहने एवं परिवर्तित मार्ग से चलने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।