आद्रा रेल मंडल में लाईन ब्लाक, 5 अप्रैल तक रद्द रहेगी 3 जोड़ी मेमू ट्रेनें

Newswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share

आद्रा रेल मंडल में विकास कार्य के कारण 3 जोड़ी ट्रेनों को रद्द किया जाएगा। टाटा आसनसोल बराभूम मेमू पैसेंजर ट्रेन शार्ट टर्मिनेट होगी और टाटा हटिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी। ट्रेन नंबर 68090/68089, 68079/68080, और 68077/68078 में रद्दीकरण की तारीखें 31 मार्च से 5 अप्रैल तक हैं।

आद्रा रेल मंडल में लाईन ब्लाक, 5 अप्रैल तक रद्द रहेगी 3 जोड़ी मेमू ट्रेनें

चक्रधरपुर। आद्रा रेल मंडल में विकास कार्य को लेकर लाईन ब्लाक लिया जाएगा जिसके कारण मंडल से होकर चलने वाली 3 जोड़ी ट्रेने रद्द रहेगी वहीं टाटा आसनसोल बराभूम मेमू पैसेंजर ट्रेन शार्ट टर्मिनेट होकर चलेगी तो टाटा हटिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी। प्राप्त जनाकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 68090/68089 आद्रा मेदिनीपुर आद्रा मेमू 31 मार्च, 3 और 5 अप्रैल को रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 68079/68080 भोजूडीह चंद्रपुरा भोजूडीह मेमू 31 मार्च 3, 4 और 5 अप्रैल को रद्द रहेगी। वहीं ट्रेन नंबर 68077/68078 आद्रा भागा आद्रा मेमू पैंसेजर 5 अप्रैल को रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 68056/68060 टाटा आसनसोल बराभूम मेमू 2 अप्रैल को आद्रा में शार्ट टर्मिनेट किया जाएगा वहीं ट्रेन नंबर 18601 टाटा हटिया एक्सप्रेस 31 मार्च 1 और 4 अप्रैल को अपने निर्धारित मार्ग चांडिल पुरुलिया कोटशिला मुरी होकर चलने के बजाय परिवर्तित मार्ग चांडिल गुंडा बिहार मुरी होकर चलेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।