
आद्रा रेल मंडल में विकास कार्य को रद्द रहेंगी 2 जोड़ी मेमू ट्रेनें
आद्रा रेल मंडल में विकास कार्य के कारण कई ट्रेनें 23 से 26 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी या शार्ट टर्मिनेट होंगी। ट्रेन नंबर 68046/68045, 68077/68078 और अन्य कई ट्रेनें प्रभावित होंगी। यात्रियों को इस दौरान...
चक्रधरपुर, संवाददाता। आद्रा रेल मंडल में विकास कार्य को लेकर आद्रा मंडल से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द रहेगी वहीं कई ट्रेनें शार्ट टर्मिनेट और ओरिजिन होकर चलेगी। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 68046/68045 आसनसोल आद्रा आसनसोल मेमू पैसेंजर और ट्रेन नंबर 68077/68078 आद्रा भागा आद्रा मेमू पैसेंजर 26 अक्तूबर को रद्द रहेगी। शार्ट टर्मिनेट होकर चलेगी ये ट्रेनें : ट्रेन नंबर 18019/18020 झारग्राम धनबाद झारग्राम एक्सप्रेस 24 अक्तूबर को बोकारो स्टील सिटी स्टेशन तक जाएगी और इस दिन इस ट्रेन की बोकारो स्टील सिटी धनबाद बोकारो स्टील सिटी की सेवा रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 1305/1304 बर्द्धमान हटिया बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस 24 अक्टूबर को गोमो तक ही जाएगी और गोमो से वापस रवाना होगी।

इस दिन इस ट्रेन की सेवा गोमो हटिया गोमो के बीच रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 63594/63953 आसनसोल पुरुलिया आसनसोल मेमू 23 अक्टूबर को रद्द आद्रा तक ही जाएगी और आद्रा से ही वापस रवाना होगी। इस दिन इस ट्रेन की आद्रा पुरुलिया आद्रा के बीच सेवा रद्द रहेगी। री शिड्युडल होकर चलेगी ये ट्रेनें : ट्रेन नंबर 18184 बक्सर टाटा एक्सप्रेस 26 अक्टूबर को बक्सर से डेढ़ घंटे से देर से चलेगी। धनबाद बांकु डा मेमू 26 अक्टूबर को धनबाद से 1 घंटे देर से खूलेगी वहीं ट्रेन नंबर खड़गपुर हटिया एक्सप्रेस 23 अक्टूबर को खड़गपुर से ढाई घंटे देर से चलेगी। 23 से 26 अक्टूबर को हटिया रेल मंडल में यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ सकता है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




