आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान
सोनुवा थाना क्षेत्र के गोलमुंडा गांव में 30 वर्षीय लादुरा गागराई ने आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्या कर ली। लादुरा की पत्नी ने बताया कि वह मंगलवार शाम घर से बाहर गया था और सुबह उसकी लाश पेड़ पर लटकती मिली। उसके पीछे 3 साल की बेटी और 6 साल का बेटा है, जो अब अनाथ हो गए हैं।

सोनुवा, संवाददाता। सोनुवा थाना क्षेत्र गोलमुंडा गांव टोंटोसाई के 30 वर्षीय लादुरा गागराई पिता- मंगल गागराई ने मंगलवार रात को घर के पास स्थित एक पेड़ के टहनी में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की जानकारी परिजनों व ग्रामीणों बुधवार सुबह हुई। जब कुछ लोगों ने लादुरा गागराई को पेड़ के टहनी पर लटकते हुए देखा। सूचना पर घटना स्थल पहुंची सोनुवा पुलिस बुधवार सुबह शव को बरामद करते हुए पोस्टमर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले को लेकर मृतक के पत्नी, पिता व ग्रामीणों से पुछताछ की। पुलिस के मुताबिक लादुरा गागराई काम करने के लिए बाहर गया हुआ था।
कुछ दिन दिन पहले काम से लौटा था। लेकिन, उसके पास पैसे की तंगी थी। जिसको लेकर वह कुछ दिनों से काफी मानसिक तनाव में था। आगे मागे पर्व में बच्चों व परिवार के सदस्यों के कपड़े व अन्य सामग्रियों की खरीदारी के लिए पैसे की कमी थी। जिस कारण वह आत्महत्या करने लादुरा गागराई के आत्महत्या करने की आंशका जतायी जा रही है। घटना को लेकर लादुरा गागराई की पत्नी मसुरी गागराई ने बतायी कि मंगलवार शाम करीब साढ़े सात लादुरा घर से बाहर निकला। सभी ने सोचा पास के गांव में पर्व देखने गया है। रात को पत्नी, बच्चों ने खाना खाकर सो गये। सुबह लादुरा के के फंदे में लटक कर आत्महत्या करने की जानकारी मिली। लादुरा के एक तीन साल की बेटी व छह साल का बेटा है। जो पिता के जाने के बाद अनाथ हो गये। अब विधवा पत्नी को बच्चों के भरण-पोषण की चिंता सता रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



