ताइक्वांडो प्रशिक्षक बासुदेव लकड़ा का निधन, विधायक ने अंतिम दर्शन कर दी श्रद्धांजलि

हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
Follow us on Google News
share

गोइलकेरा के बिरसा टोली निवासी ताइक्वांडो प्रशिक्षक बासुदेव लकड़ा का निधन इलाज के दौरान हुआ। उन्हें ब्रेन हैमरेज के कारण भर्ती कराया गया था। विधायक जगत माझी ने अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतृप्त परिवार को सहयोग का आश्वासन दिया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।

ताइक्वांडो प्रशिक्षक बासुदेव लकड़ा का निधन, विधायक ने अंतिम दर्शन कर दी श्रद्धांजलि

गोइलकेरा। गोइलकेरा के बिरसा टोली निवासी व ताइक्वांडो प्रशिक्षक बासुदेव लकड़ा(44 वर्ष) का रविवार की सुबह इलाज के दौरान निधन हो गया। उन्हें ब्रेन हैमरेज के कारण दो दिन पहले ही इलाज के लिए रांची के रिम्स में भर्ती कराया गया था।

शोक व्यक्त करने वालों की भीड़

क्षेत्र के युवा प्रतिभावान के निधन की सूचना पाकर विधायक जगत माझी गोइलकेरा स्थित बासुदेव के घर पहुंचे। यहां उन्होंने अंतिम दर्शन कर पार्थिव शरीर पर फूल चढ़ाये और श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान विधायक ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढ़स बंधाया। विधायक ने बासुदेव लकड़ा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा क्षेत्र का एक होनहार युवा की आकस्मिक निधन क्षेत्र और खेल जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

सामुदायिक सहयोग

उन्होंने शोक संतृप्त परिवार को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। बासुदेव लकड़ा के असामयिक निधन से गोइलकेरा में शोक की लहर है। वे खेलकूद से जुड़ी गतिविधियों में काफी सक्रिय रहते थे। बिरसा स्पोर्टिंग क्लब के सचिव के तौर पर भी विभिन्न आयोजनों में उनकी भूमिका रहती थी। विधायक के अलावा गोइलकेरा प्रखंड प्रमुख निरूमनी कोड़ाह, जिला परिषद सदस्य ज्योति मेराल, झामुमो नेत्री नवमी उरांव, मुखिया दिनेश चंद्र बोयपाई, पंसस बानी सिन्हा, चक्रधरपुर के ताइक्वांडो कोच अनुराग शर्मा, झामुमो जिला उपाध्यक्ष अकबर खान, किशोर खलखो समेत काफी संख्या में लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।

सामान्य प्रश्न

बासुदेव लकड़ा का निधन किस कारण हुआ?
बासुदेव लकड़ा का निधन ब्रेन हैमरेज के कारण हुआ।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।