चक्रधरपुर के बंदगांव में टेंपो व कार में टक्कर, 2 महिला की मौत, 8 घायल
पश्चिम सिंहभूम के बंदगांव में एक टेंपो और कार की टक्कर में दो महिलाओं की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए। घटना टोकाद मैदान के पास हुई, जब रोड़ो गांव के निवासी एक विवाह समारोह से लौट रहे थे। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पतालों में चल रहा है।

बंदगांव, संवाददाता। पश्चिम सिंहभूम के बंदगांव में टेंपो और कार की टक्कर में दो महिला की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गये। रांची-चाईबासा एनएच 75 ई पर टोकाद मैदान के पास हुई इस घटना में शामिल लोग खूंटी जिले की मुरहू पंचायत के रोड़ो के निवासी हैं। घायलों में पांच को बंदगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और तीन को खूंटी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शनिवार सुबह नौ बजे की है। ,जानकारी के मुताबिक, रोड़ो गांव के नौ लोग एक टेंपो पर सवार होकर बंदगांव क्षेत्र के इंजिया गांव में एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आये थे।
विवाह समारोह में शामिल होने के बाद सभी शनिवार सुबह अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान टोकाद मैदान के पास एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला कुदन पूर्ति (50) की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि दूसरी महिला पूरण पूर्ति (40) की खूंटी अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। घायलों में बिमल पूर्ति, जोसेफ पूर्ति और सुड़ालेन पूर्ति,अगाथा पूर्ति, क्रिसोसिया पूर्ति, रंजीत पूर्ति, इलियास पूर्ति और रौशनी लागुरी शामिल हैं। बिमल पूर्ति, जोसेफ पूर्ति और सुड़ालेन पूर्ति को खूंटी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अगाथा पूर्ति, क्रिसोसिया पूर्ति, रंजीत पूर्ति, इलियस पूर्ति और रोशनी पूर्ति इलाज बंदगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। सूचना मिलते ही बंदगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



