मालवाहक पलटने से एक की मौत

Mar 07, 2026 01:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share

सोनुवा के जोड़ापोखर गांव के पास एक मालवाहक छोटा हाथी पलटने से संजीत कोड़ा की मौत हो गई। वह अपने साथी मजदूरों के साथ धान खरीद केन्द्र आया था। वाहन के चालक के उतरने पर संजीत का पैर गलती से एक्सीलरेटर पर लग गया, जिससे वाहन गड्ढे में गिर गया। उसे अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मालवाहक पलटने से एक की मौत

सोनुवा। सोनुवा के जोड़ापोखर गांव के पास एक मालवाहक छोटा हाथी (टाटा ऐस वाहन) पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान सोनुवा थाना बनजीरा गांव के संजीत कोड़ा के रुप में हुई है। जानकारी के मुताबिक संजीत कोड़ा अपने अन्य मजदूर साथियों के साथ धान खरीद केन्द्र में लाभुकों के धान लेने के लिए सोनुवा थाना क्षेत्र जोड़ापोखर गांव आया हुआ था। इस दौरान वाहन के चालक वाहन से उतर कर वा हर सड़क पर खड़ा था। जबकि, मृतक संजीत कोड़ा के साथ तीन मजदूर वाहन में बैठे हुए थे। इस दौरान संजीत कोड़ा का पैर गलती से एक्सीलरेटर में दब गया।

वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित गड्ढे में जा गिरी। घटना में संजीत कोड़ा वाहन पलटने से दब गया। उसे इलाज के लिए सोनुवा सीएचसी अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।