बाइक से गिरकर घायल युवक का 16 दिनों बाद इलाज के दौरान हुई मौत

Jan 13, 2026 02:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share Share
Follow Us on

चक्रधरपुर प्रखंड के बुढ़ीगोड़ा गांव में खेलकूद सह मेला के दौरान बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल मनोज नायक का निधन हो गया। 16 दिन तक इलाज के बाद उनकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ और अंततः उनकी मौत हो गई। मनोज की शादी चार साल पहले हुई थी और उनके दो छोटे बच्चे हैं, जिससे परिवार पर आर्थिक संकट आ गया है।

बाइक से गिरकर घायल युवक का 16 दिनों बाद इलाज के दौरान हुई मौत

चक्रधरपुर, संवाददाता चक्रधरपुर प्रखंड के सिलफोड़ी पंचायत के बुढ़ीगोड़ा गांव में आयोजित खेलकूद सह मेला के दौरान 16 दिन पहले घर लौटने के दौरान शांति नगर के पास बाइक से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसका इलाज के दौरान 16 दिन बाद चक्रधरपुर पुरानी बस्ती निवासी मनोज नायक का निधन हो गया। जानकारी के अनुसार चक्रधरपुर नगर परिषद के वार्ड संख्या एक पुरानी बस्ती निवासी स्व. धनंजय नायक के 32 वर्षीय पुत्र मनोज नायक 26 दिसंबर को घायल हुआ था। आनन-फानन में उसे चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन सर में गंभीर चोट होने के कारण उसे सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया गया।

लेकिन परिजनों ने उसकी स्थिति को देखते हुए टीएमएच में भर्ती कराया। चार दिनों तक सीसीयू में इलाज चला लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद घायल मनेज नायक को ओड़िसा के सत्यम अस्पताल कटक में भर्ती कर उपचार किया गया। कटक में 12 दिनों तक इलाज चला। वहां भी कोई सुधार नहीं हुआ। इलाज में काफी पैसे खर्च होने के बाद परिवार पर आर्थिक बोझ बढ़ गया। इसके बाद परिजनों ने घायल मनोज को सोमवार को रिम्स ले जा रहे थे। इसी दौरान चक्रधरपुर में उसकी स्थिति बिगड़ने लगा। जिसके बाद उसे चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां जांच के दौरान कार्यरत डाक्टर जेजे मुण्डू ने मनोज नायक को मृत घोषित कर दिया। मनोज की निधन होने से पुरानीबस्ती में मातम पसर गया। बतातें चलें कि चार साल पहले मनोज नायक की शादी हुआ था। उसका एक तीन साल तथा एक 21 दिन का बेटा हैं। मनोज नायक मजदूरी कर अपना परिवार चलता था। अचानक सड़क हादसे में मनोज नायक की मौत होने से परिवार के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;