Chakradharpur News: सोनूआ रेलवे स्टेशन में ट्रेन की चपेट में आकर 20 वर्षीय युवक की मौत
Chakradharpur News: चक्रधरपुर रेल मंडल के सोनूआ रेलवे स्टेशन पर 20 वर्षीय जेते चाकी की ट्रेन के चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेजा गया है। परिवार ने जीआरपी थाने में जानकारी दी कि जेते ट्रैक्टर चलाता था और उसकी अचानक घर से निकलने की जानकारी नहीं थी।
Chakradharpur News: चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के सोनूआ रेलवे स्टेशन में बीती रात एक युवक की ट्रेन के चपेट में आने से मौत ही गई। मृतक का नाम जेते चाकी (20) पिता स्वर्गीय सोना राम चाकी , गांव भालूरंगी थाना सोनुआ उम्र के रूप में हुई। इस संबंध में चक्रधरपुर थाना में एक मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल।चक्रधरपुर भेज दिया गया है। मृतक के माता एवं परिजनों ने जी आरपी थाना पहुंच कर मृतक के बारे में अवगत कराया। मृतक की।माता ने कहा कि जेते ट्रैक्टर चलता था। कल वह कब घर ने निकल गया उन्हें कुछ मालूम नहीं हुआ।
बताया जाता है कि जेटे का एक भाई वह शादीशुदा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


