Hindi NewsJharkhand NewsChakradharpur NewsTraffic Block on November 5 Train Schedules Affected at Jharsuguda Yard

एनआई वर्क : कई ट्रेनों को किया गया रिशेड्यूल

चक्रधरपुर रेल मंडल के झारसुगुड़ा पास यार्ड में 5 नवम्बर को 3 घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा। इससे ट्रेन नंबर 08167 राउरकेला-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर धुतरा स्टेशन पर रुकेगी और वापसी करेगी। ट्रेन नंबर 08169...

Newswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुरTue, 5 Nov 2024 12:49 AM
share Share
Follow Us on

चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के झारसुगुड़ा पास यार्ड में 5 नवम्बर मंगलवार को 15.35 बजे से लेकर 18.35 बजे तक 3 घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा।जिसके कारण ट्रेन नंबर 08167 राउरकेला-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर 5 नवम्बर को धुतरा स्टेशन में ही रोक दिया जाएगा और धुतरा से ही वापस रवाना होगी। यह ट्रेन झारसुगुड़ा नहीं जाएगी। ट्रेन नंबर 08169 झारसुगुड़ा संबलपुर मेमू पैसेंजर को झारसुगुड़ा से 2 घंटे देर यानी उसके निर्धारित समय 16.50 बजे के बजाय 18.50 बजे रवाना किया जाएगा। उसी प्रकार ट्रेन नंबर 18126 पुरी-राउरकेला एक्सप्रेस 5 नवम्बर को पुरी स्टेशन से ही एक घंटे देर से रवाना होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें