Chakradharpur News: रथ पर्व के अवसर पर होयोहातु में हुआ छऊ नृत्य का आयोजन

हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
Follow us on Google News
share

Chakradharpur News: चक्रधरपुर के होयोहातु स्थित प्राथमिक विद्यालय में रथ पर्व पर पारंपरिक छऊ नृत्य का भव्य आयोजन हुआ। विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम और अन्य प्रमुख व्यक्तियों की उपस्थिति में ग्रामीणों ने इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया। छऊ कलाकारों ने मनमोहक प्रदर्शन किया, जिससे झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को बढ़ावा मिला।

Chakradharpur News: रथ पर्व के अवसर पर होयोहातु में हुआ छऊ नृत्य का आयोजन

Chakradharpur News: चक्रधरपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत होयोहातु स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में रथ पर्व के अवसर पर पारंपरिक छऊ नृत्य का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने भाग लेकर सांस्कृतिक आयोजन का आनंद उठाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम, विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य मीना जोंको, बाईपी पंचायत की मुखिया पिंकी जोंको, झामुमो नेता प्रदीप महतो, पूर्व मुखिया निराकार केराई, पूर्व मुखिया सह स्थानीय झामुमो नेता जगन सिंह हांसदा, दोड़ाय हांसदा आदि मौजूद थे। आयोजन के दौरान छऊ कलाकारों ने पौराणिक कथाओं एवं ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित आकर्षक और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां दीं।

कलाकारों के रंग-बिरंगे परिधान, पारंपरिक मुखौटे और दमदार प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम ने कहा कि छऊ नृत्य झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर है, जिसे संरक्षित और बढ़ावा देने की आवश्यकता है। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी अपनी लोक संस्कृति और परंपराओं तथा सामाजिक सौहार्द की भावना भी मजबूत होती है। छऊ कलाकारों को बढ़ावा देने के लिए विधायक सुखराम उरांव द्वारा लगातार उनकी मदद करते आ रहे हैं। छऊ नृत्य सह मेला देखने के लिए ग्रामीणों की काफी भीड़ उमड़ी थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsChakradharpur NewsChakradharpur News: रथ पर्व के अवसर पर होयोहातु में हुआ छऊ नृत्य का आयोजन