चक्रधरपुर केरा मंदिर में यात्रा घट और पाउड़ी मंदिर में निकली शुभ घट यात्रा

Newswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
Follow us on Google News
share

चक्रधरपुर केरा मंदिर और मां पाउड़ी मंदिर में पारंपरिक चैती मेला के उपलक्ष्य में शुभघट यात्रा का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के बाद नगर भ्रमण किया। यात्रा में विभिन्न स्थानों पर पूजा की गई और भक्तों ने मां से उज्जवल भविष्य के लिए मन्नत मांगी।

चक्रधरपुर केरा मंदिर में यात्रा घट और पाउड़ी मंदिर में निकली शुभ घट यात्रा

चक्रधरपुर। चक्रधरपुर केरा मंदिर में यात्रा घट और पुरानीबस्ती स्थित मां पाउड़ी मंदिर में पारंपरिक चैती मेला के उपलक्ष्य में शुक्रवार देर रात्रि शुभघट यात्रा निकाली गई। जहां केरा मंदिर के समीप ब्राह्मणी नदी में विधिवत पूजा अर्चना कर यात्र घट निकला गया। वहीं चक्रधरपुर संजय नदी के मुक्तिनाथ धाम घाट में विधिवत पूजा अर्चना करने के पश्चात पुजारी महादेव नंदा ने घोटुवाली नगेन गोप के सर में घट को रखा गया। भक्त मां को प्रसन्न करने के लिए विशेष पूजा-अर्चना और अनुष्ठान की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पारंपरिक गाजे- बाजे व भजनों के साथ नगर भ्रमण किया गया। घट यात्रा मुक्तिनाथ धाम घाट से निकलकर थाना रोड, गुंडिचा मंदिर, ऊपर टोला, नीचे टोला, राजासाई, पाटपीढ़ा पूजा स्थल पहुंचा, जहां विधिवत पूजा अर्चना करने के पश्चात पुन: घट को कंसारी टोला होते हुए मां पाउड़ी पहुंचा।

मंदिर में घट को रखकर पूजा किया गई। इस दौरान जिस क्षेत्र से घट गुजरी लोगों ने घट को रोक कर पूजा अर्चना की और परिवार के उज्जवल भविष्य के लिए मन्नत मांगी। घट यात्रा में अभी साहू ने डेंगडेंगा(पताका), शांतनु सिंहदेव ने खंडा (तलवार) लेकर चल रहे थे। वहीं देहरी सुजीत नायक भी घट यात्रा में मौजूद थे। जबकि शनिवार को यात्रा घट निकला जाएगा। मौके पर चंद्रशेखर नायक, शेखर साहू, पापुष साहू समेत काफी संख्या में लोग शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।