Hindi NewsJharkhand NewsChakradharpur NewsTractor Overturns Near Chakradharpur Driver Severely Injured

तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटा , चालक गंभीर रूप से घायल

चक्रधरपुर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलट गया, जिससे चालक दुबराज प्राधान गंभीर रूप से घायल हो गए। वह ईंट लेकर चक्रधरपुर आ रहे थे, तभी ट्रैक्टर का स्टेयरिंग फेल हो गया। लगभग एक घंटे बाद स्थानीय लोगों और...

Newswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुरTue, 18 March 2025 09:56 AM
share Share
Follow Us on
तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटा , चालक गंभीर रूप से घायल

चक्रधरपुर।चक्रधरपुर-चाईबासा मुख्य मार्ग के अनुमंडल कार्यलय आसनतलिया के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलट गया। जिसमे ट्रैक्टर चालक सह मालिक दुबराज प्राधान गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार दुबराज प्रधान केरा से ट्रैक्टर में ईंट लेकर चक्रधरपुर आ रहा था। इसी दौरान आसनतलिया के पास ट्रैक्टर का स्टेयरिंग फेल हो गया। जिससे ट्रैक्टर जाहिर स्थल के चारदीवारी को तोड़ते हुए पलट गया। जिसमें चालक दुबराज उसमें दब गया। करीबन 1 घंटा तक वह ट्रैक्टर में दबा रहा। जिसके बाद चक्रधरपुर पुलिस, सीआरपीएफ तथा स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला गया। जिसके बाद उसे एम्बुलेंस से अनुमंडल अस्पताल भेज गया। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। इस दौरान घटना स्थल पर लोगो की भीड़ जुट गई थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें