गर्मियों में 10 और सर्दियों में आठ किमी पेट्रोलिंग का हो प्रावधान
06--ट्रैक मेंटरों का पेट्रोलिंग लेंथ कम करने की मांग दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल के इंजिनियरिंग विभाग में कार्यरत ट्रेक मैनेंटरों का पेट्

चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के ट्रैक मैनेंटर ने पेट्रोलिंग लेंथ को लेकर विरोध जताया है। गर्मी के दिनों में सूर्य की तपिश और गर्म हवा के बीच पेट्रोलिंग करना उनके लिए काफी चुनौती बन रहा है। इसकी चर्चा पिछले कई पीएनएम बैठकों में हो चुकी है। आश्वासन के बावजूद इस पर कार्रवाई नहीं हुई है। 75 वें पीएनएम बैठक में इस मुद्दे को अपनी एजेंटा में शामिल करने को लेकर बैठक के पूर्व मेंस यूनियन के डांगोवापोसी(राजखरसावां) के सदस्य दिवाकर पंडा और सीनी शाखा के अध्यक्ष सानकु सरदार ने मंडल संयोजक से निवेदन किया। बतातें चलें कि दक्षिण पूर्व रेलवे चक्रधरपुर रेल मंडल में ट्रेक मेंटनरों का पेट्रोलिंग लेंथ सर्दी के समय में प्रतिदिन 20 किलोमीटर और गर्मी के दिनों में 12 किलोमीटर का प्रावधान किया गया है। कर्मचारियों का कहना है कि गर्मी में यह 10, जबकि सर्दी में 8 किमी हो।
समस्या का समाधान
मेंस यूनियन के कें द्रीय कमेटी के सदस्य शिवजी शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिध मंडल ने मनोहरपुर का दौरा किया। इस दौरान ट्रैक मेंटेनर से मुलाकाल कर उनकी समस्याओं से रू-ब-रू हुए। शर्मा ने उनकी समस्य को गंभीरता से लिया और पीएनएम की बैठक में इस मुद्दे को गंभीरता से उठाने का आश्वासन दिया था। प्रतिनिधि मंडल में शाखा सचिव रमाशंकर साहू, शाखा-2 के अध्यक्ष संजय पाठक समेत अन्य सदस्य शामिल थे।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


