ट्रेक मेंटरों का पेट्रोलिंग लेंथ कम करने की मांग
चक्रधरपुर रेलवे मंडल के ट्रेक मैंटेनटरों ने पेट्रोलिंग लेंथ को लेकर विरोध जताया है। गर्मी में पेट्रोलिंग करना चुनौतीपूर्ण बन रहा है। ट्रेक मैंनेटरों ने लंबे समय से पेट्रोलिंग लेंथ कम करने की मांग की है, लेकिन अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। 11 जून को होने वाली पीएनएम बैठक में इस मुद्दे को उठाने का आश्वासन दिया गया है।
चक्रधरपुर । दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल के इंजिनियरिंग विभाग में कार्यरत ट्रेक मैनेंटरों का पेट्रोलिंग लेंथ को लेकर कर्मचारियों ने सख्त विरोध जताया है। गर्मी के दिनों में सूर्य की तपीश और गर्म हवा के बीच पेट्रोलिंग करना उनके लिए काफी चुनौती बन रहा है। चक्रधरपुर मंडल में पेट्रोलिंग लेंथ कम करने की मांग ट्रेक मेंनेटरों के द्वारा लंबे समय से की जा रही है। इसकी चर्चा पिछले कई पीएनएम बैठकों में हो चुकी है। अधिकारियों के द्वारा ट्रेक मैंटेनरों का पेट्रोलिंग लेंथ कम करने का आश्वासन दिया जाता रहा है लेकिन इस पर कोई कार्यवाई नहीं की गई। 11 जून को डीआरएम सभागार आयोजित होने वाले 75 वें पीएनएम बैठक में इस मुद्दे को अपनी एजेंटा में शामिल करने को लेकर पीएनएम बैठक के पूर्व मेंस यूनियन के डांगोवापोसी(राजखरसावां) के सदस्य दिवाकर पंडा और सीनी शाखा के अध्यक्ष सानकु सरदार ने मंडल संयोजक से निवेदन किया। बतातें चलें कि दक्षिण पूर्व रेलवे चक्रधरपुर रेल मंडल में ट्रेक मेंटनरों का पेट्रोलिंग लेंथ सर्दी के समय में प्रतिदिन 20 किलोमीटर और गर्मी के दिनों में 12 किलोमीटर का प्रावधान किया गया है जिसका रेलवे कर्मचारियों के द्वारा विरोध कि या जाता रहा है।
पेट्रोलिंग लेंथ घटाने की मांग
मेंस यूनियन के केंद्रीय कमेटी के सदस्य शिवजी शर्मा ने पेट्रोलिंग लेंथ घटाने की मांग की
प्रतिनिधि मंडल का दौरा
मेंस यूनियन के कें द्रीय कमेटी के सदस्य शिवजी शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिध मंडल ने मनोहरपुर का दौरा किया। इस दौरान मनोहरपुर में तैनात ट्रेक मेंटेनरों से मुलाकाल कर उनकी समस्याओं से रु बरु हुए। ट्रेक मेंटेनरों ने उनका पेट्रोलिंग किलोमीटर कम नहीं किए जाने के कारण उन्हें काम करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शिवजी शर्मा ने उनकी समस्य को गंभीरता से लिया और पीएनएम की बैठक में इस मुद्दे को गंभीरता से उठाने का आश्वासन दिया था। प्रतिनिधि मंडल में शाखा सचिव रमाशंकर साहू, शाखा-2 के अध्यक्ष संजय पाठक समेत अन्य सदस्य शामिल थे।
प्रश्नोत्तर
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


