Chakradharpur News: स्टेशन के पास हनुमान मंदिर में दान पेटी तोड़ नगद ले उड़े चोर
Chakradharpur News: चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के हनुमान मंदिर में चोरों ने आधी रात दान पेटी का ताला तोड़कर 40-45 हजार रुपये चोरी कर लिए। घटना का पता तब चला जब पेपर वितरण करने वाले लोग मंदिर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे की जांच शुरू की है और जल्द ही चोरों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।

Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन परिसर स्थित हनुमान मंदिर में बुधवार आधी रात अज्ञात चोरों ने दान पेटी का ताला तोड़ कर नगद रुपये चोरी कर ली। मंदिर कमेटी के मुताबिक दानपेटी में करीब 40-45 हजार रुपये होंगे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। घटना का खुलासा गुरुवार सुबह करीब 5 बजे हुआ, जब रोजाना की तरह पेपर वितरण करने वाले लोग मंदिर के पास पहुंचे। उन्होंने मंदिर के मुख्य गेट का ताला टूटा देखा, तो तुरंत आसपास के लोगों और मंदिर समिति को सूचना दी। अंदर जाकर देखने पर दानपेटी टूटी हुई थी और उसमें रखे चढ़ावे के पैसे गायब थे।जल्द
चोरों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा : घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। चोरों का सुराग लगाने के लिए पुलिस ने मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की और तकनीकी साक्ष्य जुटाने के उद्देश्य से डीवीआर बॉक्स को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

