ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चक्रधरपुरपत्ता तोड़ने गई महिला सर्पदंश की शिकार

पत्ता तोड़ने गई महिला सर्पदंश की शिकार

आनंदपुर प्रखंड के ककुड़दा गांव में बुधवार सुबह पत्ता तोड़ने गई एक महिला सर्पदंश...

पत्ता तोड़ने गई महिला सर्पदंश की शिकार
हिन्दुस्तान टीम,चक्रधरपुरThu, 23 Sep 2021 05:21 PM
ऐप पर पढ़ें

आनंदपुर प्रखंड के ककुड़दा गांव में बुधवार सुबह पत्ता तोड़ने गई एक महिला सर्पदंश की शिकार हो गई। इसके बाद महिला के परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के मुताबिक ककुड़दा गांव निवासी रत्नी जोजो (40) बुधवार सुबह जंगल में पत्ता तोड़ने के लिए गई थी, उसी दौरान एक जहरीला सांप ने बांया पैर में दंश मार दिया। इसके बाद जंगल में मौजूद अन्य लोगों ने इसकी सूचना रत्नी के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन जंगल पहुंचे और 108 एंबुलेंस की मदद से रत्नी को इलाज के लिए मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां महिला का इलाज किया जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें