ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चक्रधरपुरमधुसूदन महतो उच्च विद्यालय का रजत जयंती समारोह, होंगे कई कार्यक्रम

मधुसूदन महतो उच्च विद्यालय का रजत जयंती समारोह, होंगे कई कार्यक्रम

आसनतलिया स्थित मधुसूदन महतो उच्च विद्यालय इस वर्ष रजत जयंती समारोह मना रहा है। इसे लेकर कई कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुये शिक्षक आरपी महतो ने कहा कि रजत जयंती समारोह के...

मधुसूदन महतो उच्च विद्यालय का रजत जयंती समारोह, होंगे कई कार्यक्रम
हिन्दुस्तान टीम,चक्रधरपुरSun, 01 Apr 2018 04:47 PM
ऐप पर पढ़ें

आसनतलिया स्थित मधुसूदन महतो उच्च विद्यालय इस वर्ष रजत जयंती समारोह मना रहा है। इसे लेकर कई कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुये शिक्षक आरपी महतो ने कहा कि रजत जयंती समारोह के मौके पर 7 अप्रैल को शाम 5 बजे से विद्यालय परिसर में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ पूर्व छात्र-छात्राओं व शिक्षक-शिक्षिकाओं को आमंत्रित किया गया है जिन्हें प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम में कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा 2013 कुड़मालि के गोल्ड मेडलिस्ट आरपी महतो द्वारा लिखित ' मधुसूदन महतो : जीवन वृतांत ' पुस्तक का विमोचन के साथ-साथ मधुसूदन महतो की स्मृति में भारतीय डाक विभाग द्वारा एक स्पेशल कवर लिफाफा युक्त डाक टिकट जारी किया जायेगा।

समारोह में पूर्व विद्यार्थी एवं शिक्षक अपना अनुभव साझा करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद लक्ष्मण गिलुवा, रांची के सांसद रामटहल चौधरी, मनोहरपुर के विधायक जोबा मांझी, खरसावां के विधायक दशरथ गागराई, चक्रधरपुर के विधायक शशिभूषण समाड, पूर्व विधायक बहादुर उरांव, पूर्व विधायक सुखराम उरांव, स्थानीय बुद्धिजीवी, समाजसेवी एवं प्रबुद्ध लोग समारोह में उपस्थित होंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें