ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चक्रधरपुरअपनी भाषा व संस्कृति की रक्षा हर आदमी की जिम्मेदारी : विधायक

अपनी भाषा व संस्कृति की रक्षा हर आदमी की जिम्मेदारी : विधायक

अपनी भाषा व सांस्कृति की रक्षा हर व्यक्ति का जिम्मेदारी है। इसलिए सभी को आदिवासी भाषा व संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुट होकर आगे आना होगा।उक्त बातें बंदगांव प्रखंड के मेरमगुंटू पंचायत भवन के समीप...

अपनी भाषा व संस्कृति की रक्षा हर आदमी की जिम्मेदारी : विधायक
हिन्दुस्तान टीम,चक्रधरपुरMon, 06 Nov 2017 03:34 PM
ऐप पर पढ़ें

अपनी भाषा व सांस्कृति की रक्षा हर व्यक्ति का जिम्मेदारी है। इसलिए सभी को आदिवासी भाषा व संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुट होकर आगे आना होगा।

उक्त बातें बंदगांव प्रखंड के मेरमगुंटू पंचायत भवन के समीप मुखिया चरण मुंडारी द्वारा आयोजित सामूहिक रास करमा महोत्सव में चक्रधरपुर के विधायक शशिभूषण सामड ने कही।

कहा, आज की युवा पीढ़ी अपनी भाषा व सांस्कृति को भूलती जा रही है। इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन से उन्हें अपनी भाषा व संस्कृति से जोड़े रखा जा सकता है। मौके पर विशिष्ट अतिथि झामुमो जिला अध्यक्ष भुवनेश्वर महतो, जिला उपाध्यक्ष प्रेम सिंह मुंडरी, विधायक प्रतिनिधि त्रिनाथ महतो सहित कई ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम की शुरुआत आदिवासी रीति रिवाज से रास करमा पूजा का आयोजन विधि विधान से कर की गयी। इसके बाद आदिवासी नृत्य का आयोजन किया गया। जिसमें विधायक शशिभूषण सामड भी नगाड़ा बांध कर लोगों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम देर रात तक चलेगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बंदगांव थाना प्रभारी राजेंद्र मुंडा, कुड़मी समाज के अध्यक्ष जीतेंद्र महतो, तारा कांत सिजुई, चरण मुंडारी, प्रेम मुंडारी सहित आस पास के गांवों के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें