गैस की कमी से टाटानगर रेलवे अस्पताल का कैंटीन बंद

हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
Follow us on Google News
share

चक्रधरपुर में कॉमर्शियल गैस की कमी के कारण टाटानगर रेलवे अस्पताल की कैंटीन बंद कर दी गई है। इससे स्वास्थ्यकर्मियों, मरीजों और उनके परिजनों को खान-पान की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। पहले ही रेलवे के अन्य कैंटीनों में इंडक्शन और लकड़ी के चूल्हे का उपयोग किया जा रहा था।

गैस की कमी से टाटानगर रेलवे अस्पताल का कैंटीन बंद

चक्रधरपुर। कॉमर्शियल गैस की किल्लत से टाटानगर रेलवे अस्पताल कैंटीन को बंद करने का आदेश जारी किया गया है। वहीं रेलवे कैंटीन में ताला लगने से वहां काम करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों के साथ वहां आने वाले मरीजों और उनके परिजनों के समक्ष भी खान-पान की समस्या उत्पन्न हो गई है। बता दें कि रसोई गैस की कमी के कारण पहले ही रेलवे के रनिंग रूम और कैंटीन में इंडक्शन और लकड़ी के चूल्हे से खाना पकाया जा रहा है। मंडल के चक्रधरपुर सहित रेलवे रनिंग रूम सीनी, मनोहरपुर, करमपदा, डुमेरता, सरडेगा सहित कई रनिंग रूम में संवेदक द्वारा पहले से ही इंडक्शन का इस्तेमाल किया जा रहा है या फिर लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाया जा रहा है।

अब अस्पताल के कैंटीन भी बंद होने शुरू हो गए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।