ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चक्रधरपुरमनोहरपुर में महिला की संदिग्ध मौत

मनोहरपुर में महिला की संदिग्ध मौत

मनोहरपुर में एक महिला की मौत हो गई। मृतक 38 वर्षीय महिला का नाम बासमती उरांव है। वह मनोहरपुर के साइडिंग की रहने वाली...

मनोहरपुर में महिला की संदिग्ध मौत
हिन्दुस्तान टीम,चक्रधरपुरWed, 18 May 2022 11:20 AM
ऐप पर पढ़ें

मनोहरपुर में एक महिला की मौत हो गई। मृतक 38 वर्षीय महिला का नाम बासमती उरांव है। वह मनोहरपुर के साइडिंग की रहने वाली थी। महिला के पति सुरेश उरांव ने बताया कि बासमती दो दिन से लू की चपेट में आने के कारण बीमार थी। बुधवार की सुबह 7 बजे अचानक महिला बेहोश होकर घर के बाहर गिर गई। जिससे बासमती के सर में मामूली चोट लगी,और उसके नाक से खून बहने लगा। बेहोशी की हालत में महिला को ईलाज के लिए मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इधर महिला के पति सुरेश ने बताया कि वो दो दिन से बीमार थी,तथा उसे हड़िया-शराब पीने की भी लत थी। बीमार रहने के बावजूद वो हड़िया-शराब पी रही थी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें