Hindi NewsJharkhand NewsChakradharpur NewsSuccessful Meeting for Chhath Puja Committee Formation in Chakradharpur
सन्नी बने छठ पूजा कार्तिक पूर्णिमा स्नान कमेटी के अध्यक्ष

सन्नी बने छठ पूजा कार्तिक पूर्णिमा स्नान कमेटी के अध्यक्ष

संक्षेप:

चक्रधरपुर नगर परिषद कार्यालय में छठ पूजा कार्तिक पूर्णिमा स्नान कमेटी की बैठक हुई। विधायक सुखराम उरांव की उपस्थिति में कमेटी का गठन हुआ, जिसमें अध्यक्ष सन्नी उरांव और संरक्षक सुखराम उरांव बनाए गए।...

Oct 19, 2025 02:03 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share Share
Follow Us on

चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर नगर परिषद कार्यालय परिसर में शुक्रवार की देर रात्रि छठ पूजा कार्तिक पूर्णिमा स्नान कमेटी के सफल आयोजन को लेकर कमेटी की बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से विधायक सुखराम उरांव उपस्थित थे। बैठक के दौरान कमेटी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष सन्नी उरांव तथा संरक्षक विधायक सुखराम उरांव तथा पूर्व अल्पसंख्य आयोग के उपाध्यक्ष अशोक षड़ंगी को बनाया गया। वहीं बैठक में छठ घाट की साफ सफाई, बिजली व्यवस्था को लेकर चर्चा किया गया। बैठक में विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि छठ घाट में लाइट की भव्य व्यवस्था रहेगी। उन्होंने कहा कि इसको लेकर कमेटी का गठन किया गया हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कमेटी में नए लोगों को जोड़ा गया है। मौके पर मुख्य रूप से पवन केजरीवाल, नारायण अग्रवाल, निक्कू सिंह, संजय पासवान, शेष नारायण लाल, कुमार विवेक, संजय मिश्रा, पंकज शर्मा, मदन विश्वकर्मा, राजेश शुक्ला, विधायक प्रतिनिधि समरेश सिंह समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे। कमेटी एक नजर में : संरक्षक विधायक सुखराम उरांव, अशोक षाड़ंगी, मुख्य सलाहकार पवन केजरीवाल, राजेश शुक्ला, राजु प्रसाद कसेरा, नारायण अग्रवाल, निंकु सिंह, दिनेश कुमार जेना, अरुण साव, संजीत विश्वकर्मा, समरेश सिंह, दीपु जायसवाल, गौरवम सिंह, राम गोपाल जेना, प्रताप प्रमाणिक, हीरालाल, बबलु मंडल, अध्यक्ष सन्नी उरांव, उपाध्यक्ष विजय साव, परमेन्द्र चौहान, सोनु विश्वास, चंदन विश्वकर्मा, राहुल पाण्डेय, रोहित साह, सचिव संजय पासवान, सह सचिव विवेक कुमार, अनुप सिंह, भरत सिंह, प्रमोद कुमार, गौतम रवानी, पवन ठाकुर, कोषाध्यक्ष धनेश्वर मंडल, सह कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश दास, कार्यकारिणी सदस्य श्रवण ठाकुर, अमर सोनकर, हेमंत पोद्दार, अभय साव, धीरज साव, कबीर पाण्डेय, रूपेश जेना, पंकज पाण्डेय, मनीष साह, सुमित पासवान, बंटी शर्मा, सुनिल प्रजापति, डबला यादव, राहुल शर्मा, अरजित वर्मा, मुकेश कसेरा, पवन विश्वकर्मा, सुभम जायसवाल, मंटु प्रजापति, विवेक बर्मन, आशीष वर्मा, सौरभ मिश्रा एवं सुरज सिंह को बनाया गया हैं।