Chakradharpur News: चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में 53 यूनिट रक्त संग्रह
Chakradharpur News: उपायुक्त के निर्देश पर प्रोजेक्ट जागृति के तहत चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 53 यूनिट रक्त इकट्ठा किया गया। अधिकारियों ने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया और रक्तदान के महत्व पर जोर दिया। डीडीसी उत्कर्ष कुमार ने स्वस्थ व्यक्तियों से नियमित रक्तदान की अपील की।

Chakradharpur News: उपायुक्त के निर्देश पर संचालित प्रोजेक्ट जागृति के तहत शुक्रवार को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। जहां चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में कुल 53 यूनिट संग्रह किया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्रृति राजलक्ष्मी, एलआरडीसी अनिल कुमार सिंह, बीडीओ कांचन मुखर्जी, सीडीपीओ बिमला देवी तथा अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी जेजे मुण्डू ने रक्तदताओं का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर एलआरडीसी अनिल कुमार सिंह ने रक्तदान भी किया। डीडीसी समेत अन्य अधिकारियों ने रक्तदाओं का हौसला बढ़ाते हुए प्रशस्ति पत्र का भी वितरण किया।
मौके पर डीडीसी उत्कर्ष कुमार ने कहा कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। स्वस्थ व्यक्ति को नियमित अंतराल पर रक्तदान करना चाहिए तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज के अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। जिससे जरुरतमंद लोगों को रक्त मुहैया कराया जा सके। मौके पर अनुमंडल अस्पताल के बड़ा बाबु पवन कुमार, लैब टेक्नीशियन जगन्नाथ प्रसाद, श्यामल साव समेत स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।


