छात्रों ने पलामू किला का किया शैक्षणिक भ्रमण

Feb 14, 2026 02:43 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share

संत अगस्तीन कॉलेज के 50 छात्रों ने पलामू किला का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण में इतिहास विभागाध्यक्ष सोनल भुईंया के नेतृत्व में छात्रों ने पलामू के लोगों से जानकारी साझा की। उन्होंने पलामू और नेतरहाट के कई दर्शनीय स्थलों का दौरा किया और अपने अनुभवों को सहपाठियों के साथ साझा किया।

छात्रों ने पलामू किला का किया शैक्षणिक भ्रमण

मनोहरपुर,संवाददाता। संत अगस्तीन कॉलेज के 50 छात्रों ने इतिहास विभागाध्यक्ष सोनल भुईंया की अगुआई में पलामू किला एक शैक्षणिक धरोहर का संरक्षण और पर्यटन विकास प्रोजेक्ट फील्ड वर्क के तहत पलामू किला का शैक्षणिक भ्रमण किया। इसके तहत पलामू के लोगों से संपर्क कर जानकारियों का आदान-प्रदान किया। पलामू और नेतरहाट दर्शनीय स्थलों का भी शैक्षणिक भ्रमण किया। जिसमें पलामू के नए और पुराने किले के अलावा बेतला नेशनल पार्क, केचुकी संगम, सुग्गा जलप्रपात, मैगनोलिया प्वाइंट, पाइन फॉरेस्ट, नेतरहाट आवासीय विद्यालय और कोयल व्यू प्वाइंट का भ्रमण किया। शैक्षणिक भ्रमण से उत्साहित छात्रों ने सहपाठियों से भ्रमण के अनुभवों को भी साझा किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।