Chakradharpur News: पीजे सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने डाकघर व रेलवे स्टेशन का किया शैक्षणिक भ्रमण

हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
Follow us on Google News
share

Chakradharpur News: पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के कक्षा तृतीय से पंचम तक के विद्यार्थियों ने डाकघर और चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन का शैक्षणिक भ्रमण किया। विद्यार्थियों को भारतीय डाक के इतिहास और विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान बच्चों ने पोस्टकार्ड भी लिखा।

पीजे सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने डाकघर व रेलवे स्टेशन का किया शैक्षणिक भ्रमण
पीजे सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने डाकघर व रेलवे स्टेशन का किया शैक्षणिक भ्रमण

Chakradharpur News: चक्रधरपुर। पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के कक्षा तृतीय से पंचम तक के विद्यार्थियों ने गुरुवार को डाकघर और चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन का शैक्षणिक भ्रमण किया। प्रधानाचार्य आनंद चंद्र प्रधान के मार्गदर्शन में सौभीक घटक, जय श्री दास एवं स्वास्तिक सोय के संरक्षण में विद्यार्थियों को भ्रमण कराया गया। डाकघर पहुंचने पर डाकपाल श्यामलाल मार्डी और सहायक डाकपाल उदय कुमार राय ने विद्यार्थियों का स्वागत किया। इस दौरान भारतीय डाक के इतिहास, डाक बुकिंग, डिलीवरी, आरएमएस, मनी ऑर्डर और पिन कोड की उपयोगिता की जानकारी दी गई। आधार सेवा से जुड़ी जानकारी भी विद्यार्थियों को दी गई। विश्व पोस्टकार्ड दिवस के अवसर पर बच्चों ने पोस्टकार्ड लिखकर लेटर बॉक्स में डाला।

इसके बाद विद्यार्थियों ने चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन का भ्रमण किया। स्टेशन प्रबंधन की ओर से उनका स्वागत किया गया। बच्चों ने रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, बुकिंग काउंटर, सर्विलांस रूम, आरएमएस और स्टेशन प्रबंधक कार्यालय समेत विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली को देखा। स्टेशन की साफ-सफाई व्यवस्था की जानकारी भी विद्यार्थियों को दी गई। भ्रमण के दौरान बच्चों में उत्साह देखा गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़चक्रधरपुरChakradharpur News: पीजे सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने डाकघर व रेलवे स्टेशन का किया शैक्षणिक भ्रमण