भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत व आगमन पर बनी रणनीति
दिलीप साव स्मृति भवन में भाजपा जिला कमेटी की हुई बैठक 14 को बूथस्तरीय

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के कार्यक्रम को लेकर रविवार को चक्रधरपुर में दिलीप साव स्मृति भवन में भाजपा जिला कमेटी के पदाधिकारियों की एक महत्वूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता चक्रधरपुर नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने की। वरिष्ठ नेताओं ने बताया कि आगामी 14 जुलाई को प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश का चक्रधरपुर में जिले के सभी बूथ सशक्तीकरण को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। बैठक में उनके आगमन में बंदगांव से लेकर चक्रधरपुर तक स्वागत समारोह का आयोजन होगा। इसके लिए विचार-विमर्श किया गया।
बंदगांव में घाटी ऊपर के प्रखंड अध्यक्ष, घाटी नीचे कराईकेला, चक्रधरपुर एवं टोकलो प्रखंड कमेटी बिरसा मुण्डा प्रखंड कार्यालय तथा चक्रधरपुर नगर कमेटी द्वारा भगत सिंह चौक में उनका स्वागत करेंगे। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय स्थित भगवान बिरसा मुंडा तथा भगत सिंह चौक पर भगत सिंह की प्रतीमा पर माल्यार्पण करेंगे। 14 जुलाई को होने वाले कार्यक्रम दिलीप साव स्मृति भवन में बूथ सशक्तीकरण के लिए 30 सदस्यों की कमेटी के साथ प्रदेश अध्यक्ष की बैठक होगी। पूर्व विधायक बड़कुंवर गागराई ने कहा कि पूरे देश में पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा को कुल 144 सीटों पर हार मिली थी। इसमें से सिंहभूम सीट भी शामिल हैं। केंद्रीय कमेटी द्वारा इस संसदीय सीटों पर दो वर्तमान सांसदों के साथ संयोजक एवं प्रभारी की नियुक्ति की हैं। सिंहभूम सीट पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद समीर उरांव को नियुक्त किया गया है। इसी के मद्देनजर कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी, पूर्व विधायक शशिभूषण सामड, पुत्कर हेम्ब्रम, जवाहरलाल बानरा, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मालती गिलुवा, विजय मेलगांडी, संजय पाण्डेय, पवन शंकर पाण्डेय, संजय पासवान, प्रताप कटियार, हेमंत केसरी, ललित मोहन गिलुवा समेत काफी संख्या में भाजपा जिला कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित थे।
