Hindi NewsJharkhand NewsChakradharpur NewsSteel Express Football Tournament Final BSF Jalandhar vs Devendra Majhi Sports Foundation
सेरसा चक्रधरपुर का 29 वां स्टील एक्सप्रेस फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला बीएसएफ जालंधर और देवेंद्र माझी स्पोर्ट्स फाउंडेशन चक्रधरपुर के बीच शुरू

सेरसा चक्रधरपुर का 29 वां स्टील एक्सप्रेस फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला बीएसएफ जालंधर और देवेंद्र माझी स्पोर्ट्स फाउंडेशन चक्रधरपुर के बीच शुरू

संक्षेप:

चक्रधरपुर के इकबाल सिंह संधु स्टेडियम में 29वां स्टील एक्सप्रेस फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बीएसएफ जालंधर और देवेंद्र माझी स्पोर्ट्स फाउंडेशन के बीच शुरू हुआ। मुख्य अतिथि अनिल कुमार मिश्रा ने मुकाबले की घोषणा की। अन्य प्रमुख अतिथियों में विधायक दशरथ गगराई और जगत माझी शामिल हुए।

Feb 10, 2026 04:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share Share
Follow Us on

चक्रधरपुर। सेरसा चक्रधरपुर इकबाल सिंह संधु स्टेडियम में चल रहे 29वां स्टील एक्सप्रेस फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला बीएसएफ जालंधर और देवेंद्र माझी स्पोर्ट्स फाउंडेशन चक्रधरपुर के बीच शुरू हो गया है। आज के फाइनल मुकाबला में बतौर मुख्य अतिथि दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम अनिल कुमार मिश्रा, चक्रधरपुर के डी आर एम तरुण हुरिया सहित रेलवे मुख्यालय गार्डनरिच एवं चक्रधरपुर रेल मंडल के अधिकारी शामिल होकर दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मैच शुरू होनेंके पूर्व जीएम ने फाइनल मुकाबला शुरू करने की घोषणा की। इसके पश्चात रेफरी के निर्देश पर मैच शुरू हो गया। आज अन्य अतिथि में खरसावां के विधायक दशरथ गगराई, मनोहरपुर के विधायक जगत माझी, झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव उपस्थित थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें