सेरसा चक्रधरपुर का 29 वां स्टील एक्सप्रेस फुटबॉल टूर्नामेंट-26-पुल-बी का पहला मैच
सेरसा स्टेडियम में चल रहे 29 वें स्टील एक्सप्रेस फुटबॉल टूर्नामेंट के पहले मैच में गरहबाल स्पोर्टिंग क्लब देहरादून ने मां कामाख्या स्पोर्टिंग क्लब बक्सर को 3-0 से हराया। मैच में सत्येंद्र ने दो गोल दागे और मैन ऑफ द मैच बने। आज जेबीएम यूनाईटेड क्लब लखनऊ और मोहम्मडन एकेडमी कोलकाता का मुकाबला होगा।

-सेरसा चक्रधरपुर का 29 वां स्टील एक्सप्रेस फुटबॉल टूर्नामेंट-26-पुल-बी का पहला मैच -गरहबाल स्पोर्टिंग क्लब देहरादून ने मां कामाख्या स्पोर्टिंग क्लब बक्सर को 3-0 गोल से हराया -अतिरिक्त समय में टीम के खिलाड़ी सत्येंद्र ने दागे दो गोल -आज होगा जेबीएम यूनाईटेड क्लब लखनऊ व मोहम्मडन एकाडमी कोलकाता के बीच मुकाबला देहरादून फुटबॉल टीम के सत्येंद्र बने मैन ऑफ द मैच चक्रधरपुर,संवाददाता। सेरसा स्टेडियम में चल रहे 29 वां स्टील एक्सप्रेस फुटबाल टूर्नामेंट के पुल-बी के पहले मैच में आज गरहबाल स्पोर्टिग क्लब देहरादून ने मां कामाख्या स्पोर्टिंग क्लब बक्सर को 3-0 गोल से हराकर मैच जीत लिया है। आज मैच के प्रारंभ से मध्यांतर तक दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया।
45 मिनट तक किसी भी टीम ने एक दूसरे टीम को गोल नहीं कर पाई थी। प्रथम मध्यांतर के अतिरिक्त 3 मिनट में यानि 48 वें मिनट में देहरादून के खिलाड़ी सत्येंद्र कुमार(जर्सी नंबर 17) ने एक गोल दागकर मैच में अपनी बढ़त बना ली। प्रथम मघ्यांतर के बीच कई बार दोनों टीमों के खिलाड़ी चोटिल भी हुए। इस प्रकार मघ्यांतर तक देहरादून की टीम 1-0 गोल से आगे रही। मध्यातंर के बाद दोनों टीमों के बीच बेहतर खेल का प्रर्दशन किया गया गया। दोनों टीमों के बीच कई बार गोल के आसार बने लेकिन देहरादून के टीम के खिलाड़ी मुकेश कुमार (जर्सी नंबर 4) ने 60 वें मिनट में दूसरा गोल दाग कर मैच में अपनी 2-0 गोल की बढ़त बना लिया। इसके बाद बक्सर की टीम के खिलाड़ियों ने गोल करने का काफी प्रयास किया लेकिन गोल नहीं कर पाए । टीम के खिलाड़ियों ने उम्दा खेल प्रर्दशन करते हुए चार-पांच बार गोलपोस्ट तक ले जाकर गोल दागने का प्रयास किया लेकिन देहरादून की टीम के गोलकीपर ने गोल को बचाने में कामयाब रहा। मैच समाप्त होने के पूर्व 6 मिनट का और अतिरिक्त समय का खेल हुआ जिसमें देहरादून की टीम बक्सर की टीम पर हाबी रही और अतिरिक्त 6 मिनट के बीच यानि मध्यांतर के बाद 96 वें मिनट में टीम के खिलाड़ी सत्येंद्र ने आसानी से अपना दूसरा और टीम की और से तीसरा गोल दाग कर मैच को 3-0 गोल से जीत कर समाप्त किया। इस प्रकार मैच में बेहतर खेल का प्रर्दशन करने तथा 2 गोल दागने के लिए देहरादून की टीम के खिलाड़ी सत्येंद्र को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। सत्येंद्र को मैन ॲाफ द मैच का पुरस्कार पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि डीडी न्यूज के पूर्व कमेंट्रेटर शमीम आलम, खेल अधिकारी सह सिनियर डीएफएम हेमंत मधुर, डीएफएम विनय कुमार शर्मा उपस्थित थे। वहीं प्रारंभ में अतिथि के तौर डीपीओ अमरेंद्र नाथ मिश्र उपस्थित रहकर मैच का आनंद उठाया। आज के रेफरी मैच कमीश्नर-उदय मिश्रा, मुख्य रेफरी गिरोश सिंह, सहायक रेफरी छोटराय टुडू और मोहम्मद तबरेज आलम तथा चौथे रेफरी के तौर पर के जगन्नाथ राव मौजूद थे। फोटो संख्या- फटो संख्या--09-चक्रधरपुर 29 वां स्टील एक्सप्रेस फुटबॉल टूर्नामेंट के आज के मैच के मेन ऑफ द मैच देहरादून के खिलाड़ी सतेंद्र

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




