उत्कृष्ट पंचायत चयन को लेकर आनंदपुर प्रखंड में राज्य स्तरीय टीम का निरीक्षण

Newswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
Follow us on Google News
share

आनंदपुर पंचायत का निरीक्षण राज्य स्तरीय टीम द्वारा किया गया। टीम ने विकास योजनाओं, शिक्षा व्यवस्था, आंगनबाड़ी केंद्रों और जनभागीदारी का मूल्यांकन किया। निरीक्षण में पंचायत मुखिया, प्रतिनिधियों और स्थानीय प्रशासन के साथ बैठक की गई। रंगीकोचा और बीजो पंचायत का निरीक्षण शुक्रवार को होगा। उत्कृष्ट पंचायत का चयन मानकों के आधार पर होगा।

उत्कृष्ट पंचायत चयन को लेकर आनंदपुर प्रखंड में राज्य स्तरीय टीम का निरीक्षण

आनंदपुर, संवाददाता। उत्कृष्ट पंचायत चयन प्रक्रिया के तहत गुरुवार को राज्य स्तरीय टीम ने पश्चिमी सिंहभूम जिले के आनंदपुर प्रखंड के आनंदपुर पंचायत का निरीक्षण कर विकास योजनाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान टीम ने पंचायत भवन में बैठक कर मुखिया, पंचायत प्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं स्थानीय प्रशासनिक कर्मियों से विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। इसके बाद टीम ने पंचायत क्षेत्र में संचालित विद्यालयों का दौरा कर बच्चों से सीधे संवाद किया और शिक्षा व्यवस्था, पढ़ाई के स्तर तथा उपलब्ध सुविधाओं का आकलन किया। इसके बाद टीम ने आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर पोषण, उपस्थिति एवं अन्य व्यवस्थाओं की जांच की।

वहीं पंचायत में चल रहे विकास कार्यों, स्वच्छता व्यवस्था और जनभागीदारी से जुड़े पहलुओं का भी मूल्यांकन किया। जानकारी के अनुसार आनंदपुर प्रखंड की कुल तीन पंचायतों में राज्य स्तरीय टीम द्वारा निरीक्षण किया जाना है। समयाभाव के कारण रंगीकोचा एवं बीजो पंचायत का निरीक्षण शुक्रवार को करने का निर्णय लिया गया। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार उत्कृष्ट पंचायत का चयन निर्धारित मानकों के आधार पर किया जाएगा, जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाली पंचायत को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर टीम में अजीत कुमार सिंह, मलय पॉल, जिला परियोजना पदाधिकारी अभिषेक कुमार बीडीओ नाजिया अफरोज के अलावा पंचायत के मुखिया सुमन देवी, नीरज कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।