होली के दौरान 2 से 11 मार्च तक चलेगी हटिया मुंबई होली स्पेशल ट्रेन
होली के अवसर पर रेलवे ने हटिया से मुंबई के लिए चक्रधरपुर रेल मंडल के राउरकेला, झारसुगुड़ा होकर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ट्रेन नंबर 08609 हटिया से 2 और 9 मार्च को शाम 4:20 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन मुंबई पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 08610 मुंबई से 4 और 11 मार्च को सुबह 5:00 बजे हटिया के लिए रवाना होगी।

चक्रधरपुर। होली के मद्देनजर रेलवे की ओर से हटिया से मुंबई चक्रधरपुर रेल मंडल के राउरकेला, झारसुगुड़ा होकर होली स्पेशल ट्रेन परिचालन की घोषणा की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 08609 हटिया- एलटीटी मुंबई होली स्पेशल ट्रेन 2 और 9 मार्च को हटिया से 16.20 बजे रवाना होगी एवं यह ट्रेन राउरकेला झारसुगुड़ा होते हुए तीसरे दिन 00.40 बजे एलटीटी मंुबई पहुंचेगी। उसी प्रकार ट्रेन नंबर 08610 एलटीटी मुंबई- हटिया होली स्पेशल 4 और 11 मार्च को 05.00 बजे मुंबई से रवाना होगी एवं यह ट्रेन दूसरे दिन 18.00 बजे हटिया पहुंचेगी। इस ट्रेन के परिचालन से होली के दौरान ट्रेनों में होने वाली भीड़ को निंयत्रित किया जा सकेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



