Hindi NewsJharkhand NewsChakradharpur NewsSouth Eastern Railway Announces Special Trains for Festivals Until October 20
संतरागाछी-चेन्नेई साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 20 अक्तूबर तक चलेगी

संतरागाछी-चेन्नेई साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 20 अक्तूबर तक चलेगी

संक्षेप: चक्रधरपुर में दक्षिण पूर्व रेलवे ने आगामी पर्व त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रेनों का परिचालन करने का निर्णय लिया है। चेन्नई सेंट्रल-संतरागाछी और अजमेर-रांची ट्रेनों...

Thu, 4 Sep 2025 05:15 AMNewswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share Share
Follow Us on

चक्रधरपुर, संवाददाता। आगामी पर्व त्योहारों को लेकर ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने एमजीआर चेन्नेई सेंट्रेल- संतरागाछी सप्ताहिक ट्रेन का परिचालन आगामी 20 अक्टूबर तक के लिए संप्रसारित करने का निर्णय लिया है। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार प्रत्येक शनिवार को चेन्नेई से चलने वाली ट्रेन नंबर 06077 चेन्नेई सेंट्रल-संतरागाछी सप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 4 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक चलेगी। वहीं प्रत्येक सोमवार को संतरागाछी से चलने वाली ट्रेन नंबर 08078 संतरागाछी एमजीआर चेन्नेई सेंट्रल सप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 6 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक चलेगी। इस ट्रेन के परिचालन की अवधि में संप्रसारण किए जाने से पर्व त्योहारों में छूट्टी के दौरान कार्यस्थलों से अपने अपने घरों में जाने के लिए यात्रियों को काफी सहुलियत होगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बताते चलें की रेलवे ने दुर्गा पूजा दशहरा, दीपावली और छठ को देखते हुए देशभर में विभिन्न स्टेशनों से लगभग 12 हजार स्पेशल ट्रनों के परिचालन की घोषणा की है। 26 सितंबर से चलेगी अजमेर रांची अजमेर पूजा स्पेशल ट्रेन: यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अजमेर रांची अजमेर सप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ट्रेन नंबर 09619 अजमेर रांची सप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 26 सितंबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को अजमेर से 23.05 बजे खुलेगी और यह ट्रेन तीसरे दिन यानि रविवार को 07.30 बजे संतरागाछी पहुंचेगी। उसी प्रकार ट्रेन नंबर 09620 रांची अजमेर पुजा सप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 28 सितंबर 30 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को रांची से 09.15 बजे खुलेगी और यह ट्रेन दूसरे दिन यानि सोमवार को 18.35 बजे अजमेर पहुचेगी। इस ट्रेन का ठहराव दक्षिण पूर्व रेलवे के अंतर्गत लोहरदगा रेलवे स्टेशन में दिया गया है।