सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर बीडीओ ने की बैठक,तैयारियों की लिया जायजा
सोनुवा में बीडीओ सोमनाथ उराँव ने 'आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार' कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। बीडीओ ने ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं से जागरूक करने और आवेदन भरने में मदद देने का निर्देश दिया, ताकि शिविर में किसी को परेशानी न हो।
सोनुवा।राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर सोनुवा बीडीओ सोमनाथ उराँव ने गुरुवार को सोनुवा प्रखंड कार्यालय सभागार में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कर्मचारियों के साथ बैठक किया। बैठक में मुख्य रूप सीओ अनुज टेटे, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ डीपी हांसदा, थाना प्रभारी शशिबाला भेंगरा आदि उपस्थित थे। बैठक में सरकार के आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर बीडीओ ने तैयारियों की समीक्षा की। मौके पर उन्होंने शिविर में ज्यादा से ज्यादा ग्रामीणों को सरकार के योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें जागरुक करने व आवेदन भरने में मदद करने का निर्देश दिया। बीडीओ सोमनाथ उराँव ने कहा कि किसी लाभुक को शिविर में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े, इस पर सभी ध्यान देंगे।
बैठक में शिविर को लेकर चर्च करने के साथ कार्य की जानकारी दी गई। बैठक में जेएसएलपीएस, बिजली, कृषि, खाद्य आपूर्ति विभाग, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, पशु चिकित्सा, वन आदि विभागों के अधिकारी, कर्मचारी के अलावा पंचायत सेवक, रोजगार सेवक आदि कर्मी उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




