
मनरेगा योजना में मिलीं कई खामियां
मनरेगा योजनाओं की सोनुवा प्रखंड के गोलमुंडा पंचायत में सोशल ऑडिट में कई खामियां सामने आईं। आम बागवानी योजना में बोर्ड नहीं था और पौधे गायब मिले। मेड़ बंदी योजना के लाभुकों को जानकारी नहीं थी। एक सप्ताह में खामियों को दूर करने और बोर्ड लगाने का निर्देश दिया गया। संबंधित कर्मियों पर जुर्माना भी लगाया गया।
सोनुवा, संवाददाता। मनरेगा योजनाओं की सोनुवा प्रखंड के गोलमुंडा पंचायत भवन में वर्ष 2024-25 के तहत पंचायत स्तरीय सोशल ऑडिट किया गया। सोशल ऑडिट में पंचायत के विभिन्न गांवों में कई खामियां मिलीं। गोलमुंडा गांव में आम बागवानी योजना में बोर्ड नहीं लगाया हुआ पाया गया। वहीं, कई आम बागवानी योजना के पौधे गायब मिले। घेराबंदी भी टूटा हुआ पाया गया। वहीं, गोलमुंडा गांव में मेड़ बंदी योजना की जानकारी खुद लाभुकों को नहीं थी। योजना के मेट को भुगतान तक नहीं किया गया है। मनरेगा योजनाओं में मिली खामियों को एक सप्ताह के भीतर दूर कर योजना स्थल पर योजना का बोर्ड लगाने का निर्देश दिया गया।
मनरेगा योजनाओं में मिली खामियों को लेकर संबंधित मनरेगा कर्मियों की लापरवाही को देखते हुए संबंधित मनरेगा कर्मियों के ऊपर 24 सौ 10 रुपये फाइन लगाया गया। सोशल ऑडिट में सोशल ऑडिटर रमेश लोहार, तनु पुंडहरी, बीणा देवी, मीना देवी के अलावा मुंडा प्रकाश कोडाह, जूरी मेंबर बैद्यनाथ कुमार, जूरी मेंबर सदस्य कल्पना प्रधान, हरिश्चंद्र बानर समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




