सोशल ऑडिट के लिए गोलमुंडा में हुई ग्रामसभा
गोलमुंडा पंचायत के सभागार में मनरेगा योजना और अन्य योजनाओं के सोशल ऑडिट के लिए ग्रामसभा आयोजित की गई। वित्तीय वर्ष 2024-25 में योजनाओं के भौतिक सत्यापन पर चर्चा की गई और लाभुकों से जानकारी ली गई। 5 फरवरी को पंचायत स्तरीय सोशल ऑडिट बैठक का आयोजन किया जाएगा।

सोनुवा। मनरेगा योजना एवं अन्य योजनाओं के तहत कार्य किये योजनाओं के सोशल ऑडिट के लिए गोलमुंडा पंचायत के गोलमुंडा गांव में स्थित गोलमुंडा पंचायत भवन सभागार में ग्रामसभा का आयोजन किया गया। ग्रामसभा में वित्तीय वर्ष 2024-25 में योजनाओं की भौतिक सत्यापन को लेकर चर्चा हुई। लाभुकों से योजनाओं के लाभ को लेकर भी जानकारी ली गई। ग्रामसभा के बाद आगामी 5 फरवरी को गोलमुंडा पंचायत भवन में पंचायत स्तरीय सोशल ऑडिट को लेकर बैठक का आयोजन किया जाएगा। मौके पर शैलेश प्रधान, आध्यापद प्रधान, सुरेश कुमार प्रधान, पूजा प्रधान, दीपक नायक, विजय प्रधान, दिलीप कुमार प्रधान, कल्पना प्रधान आदि ग्रामीण मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



