पूर्व आर्मी कैप्टन समेत छह उग्रवादी गिरफ्तार

Oct 02, 2017 05:39 pm ISTहिन्दुस्तान टीम चक्रधरपुर
share

बीरमित्रापुर पुलिस ने आर्मी के पूर्व कैप्टन समेत पीएलएफआई के छह और उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। खुखुंडुबहाल जंगल से गिरफ्तार उग्रवादियों की निशानदेही पर छापेमारी अभियान चलाकर इन्हें गिरफ्तार किया...

पूर्व आर्मी कैप्टन समेत छह उग्रवादी गिरफ्तार

बीरमित्रापुर पुलिस ने आर्मी के पूर्व कैप्टन समेत पीएलएफआई के छह और उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। खुखुंडुबहाल जंगल से गिरफ्तार उग्रवादियों की निशानदेही पर छापेमारी अभियान चलाकर इन्हें गिरफ्तार किया गया।

एसपी पिनाकी मिश्रा ने बताया कि बीरमित्रापुर के खुखुंडुबहाल जंगल से पीएलएफआई के गिरफ्तार उग्रवादियों से पूछताछ के आधार पर और छह उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें क्योंझर जिला के बड़बिल थाना क्षेत्र के सुंदरबस्ती निवासी यदुमणि पात्रा, सुंदरगढ़ जिले के कांसबहाल पुलिस चौकी क्षेत्र के डुकरीकोदा बहाल निवासी ऑटो चालक संदीप एक्का, बीरमित्रापुर थाना क्षेत्र के गांधी रोड निवासी सुरज साहू, बीरमित्रापुर थाना क्षेत्र के संडे मार्केट बस्ती निवासी कालू ठाकुर, रायबोगा थाना क्षेत्र के जामबहाल गांव निवासी बुतरी कालिया और बीरमित्रापुर थाना क्षेत्र के गोबिरा स्कूल टोला निवासी रवि खाखा शामिल हैं। एसपी ने कहा कि सभी उग्रवादी सुंदरगढ़ जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई हत्या, रंगदारी सहित कई मामले में संलिप्त थे। सभी को जेल भेज दिया गया है।

पूर्व आर्मी कैप्टन यदुमणि देता था हथियार चलाने का प्रशिक्षण : एसपी पिनाकी मिश्रा की मानें तो बड़बिल थाना क्षेत्र के सुंदरबस्ती निवासी यदुमणि पात्रा आर्मी का कैप्टन रह चुका है। वह बड़बिल स्थित नार्थ एक्स सर्विसेस सिक्योरिटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड का प्रबंधक निदेशक भी है। बकौल एसपी, यदुमणि आर्मी से रिटायर होने के बाद पीएलएफआई को भोजन सामग्री सप्लाई करने के साथ-साथ उसे बंदूक चलाने का प्रशिक्षण भी देता था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।