सोनुवा में सांसद व विधायक का जोरदार स्वागत
सोनुवा में सिंहभूम सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी का जोरदार स्वागत किया गया। झामुमो कार्यकर्ताओं ने शहीद देवेंद्र माझी अमर रहे के नारे लगाए। सांसद और विधायक के साथ सैकड़ों झामुमो नेता गोइलकेरा के...

सोनुवा।सोनुवा पहुंचने पर सिंहभूम सांसद जोबा माझी व मनोहरपुर के विधायक जगत माझी का झामुमो कार्यकर्ता व समर्थकों ने बाजे-गाजे के साथ फटाके फोड़ कर नारेबाजी करते हुए जोरदार स्वागत किया। इस दौरान झामुमो कार्यकर्ता व समर्थकों ने शहीद देवेंद्र माझी अमर रहे आदि कई नारे लगाये। जिसके बाद सांसद व विधायक के साथ सोनुवा से सैकड़ों झामुमो नेता, कार्यकर्ता व समर्थक गोइलकेरा रवाना हुए। ज्ञात हो कि बुधवार को जंगल आंदोलन के प्रणेता शहीद देवेंद्र माझी के शहादत दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सूबे के मुखिया हेमंत सोरेन समेत दर्जनों मंत्री व विधायक-सांसद कार्यक्रम में भाग लेने गोइलकेरा पहुंच रहे है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


