
आज से शुरू होगा श्रीमद्भागवत कथा, नदी घाट से निकलेगी 1008 कलश यात्रा
संक्षेप: चक्रधरपुर में गुरुवार से सात दिवसीय श्री श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ का आयोजन होगा। इससे पहले मुक्तिनाथ धाम घाट से 1008 कलश यात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम पोड़ाहाट स्टेडियम में सुबह 8.30 बजे से शुरू होगा। कथा का वाचन प्रसिद्ध कथा व्यास पूज्य पंडित श्री जीतू दास महाराज करेंगे।
चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर में गुरुवार से सात दिवसीय श्री श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ का शुभारंभ होगा। जिसकी तैयारी लगभग हो चुका है। श्रीमद्भागवत कथा से पहले मुक्तिनाथ धाम घाट से 1008 कलश यात्रा निकाला जाएगा। यह कलश यात्रा पारंपरिक बाजे गाजे और कीर्तन मंडलियों के सहयोग से निकलेगा। कलश यात्रा का शुभारंभ सुबह 8.30 बजे से होगा। कार्यक्रम पोड़ाहाट स्टेडियम में आयोजित होगा। इसे लेकर आयोजन समिति ने बुधवार शाम को आयोजन स्थल पर कार्यक्रम की जानकारी दी। आयोजन समिति अध्यक्ष प्रोफेसर नागेश्वर प्रधान, सचिव जय कुमार सिंह देव, अशोक प्रधान, दिलीप प्रधान ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा के साथ श्रीकृष्ण लीला का भी आयोजन होगा।

गुरुवार को 1008 कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह भव्य कलश यात्रा मुक्ति नाथ घाट से आयोजन स्थल आएगी, जिसमें महिला पुरुष एवं अन्य श्रद्धालु शामिल होंगे। आयोजन समिति के पदाधिकारियों के अनुसार ओड़िशा के प्रसिद्ध कथा व्यास पूज्य पंडित श्री जीतू दास महाराज श्रीमद्भागवत कथा का वाचन करेंगे। वहीं भक्तों को आकर्षित करने के लिए प्रत्येक संध्या 6 बजे से रात 9 बजे तक प्रसिद्ध कलाकार नाट्य श्री देवराज क्षत्रिय महाराज के निर्देशन में भगवान श्रीकृष्ण लीला की मनमोहक प्रस्तुति की जाएगी। मौके पर दिलीप महतो, सरोज प्रधान, निरंजन बेहरा समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




